फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Devotees are overjoyed after getting the divine darshan of Baba Barfani.

Agra News: बाबा बर्फानी के दिव्य दर्शन पाकर श्रद्धालु गदगद

Wed, 08 Jul 2026 11:35 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
Devotees are overjoyed after getting the divine darshan of Baba Barfani.
बाह: जैतपुर के श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन के बाद बाहर निकले
बाह। बालटाल मार्ग से रवाना हुए जैतपुर के जत्थे के 47 श्रद्धालु बाबा बर्फानी के अलौकिक दर्शन कर बेहद खुश हैं। बुधवार को सुबह 11 बजे पवित्र गुफा के दर्शन कर लौटे श्रद्धालुओं ने कहा कि दिव्य दर्शनों से अद्भुत आनंद मिला है। इस वर्ष पवित्र गुफा में प्राकृतिक बर्फ का शिवलिंग पिघलने लगा है। उन्हें बाबा बर्फानी के पूर्ण आकार में दर्शन का सौभाग्य मिला।
विज्ञापन

राजू नौपुत्रा ने बताया कि 8-10 मिनट तक शांतिपूर्वक पवित्र शिवलिंग के दर्शन और ध्यान का अवसर मिला। वहां का नजारा अद्भुत था, जिससे आत्मिक आनंद मिला। सर्वेश मिश्रा, गुड्डू बिधौलिया, ब्रजेश कुशवाह, केके यादव, राजू सविता, नेमीचन्द कुशवाह, ओमवीर सिंह, राजू भदौरिया, राजेश महेरे, नीरज देवी, मधू, राजू ब्रजवासी आदि ने बताया श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए हैं। ऊंचाई वाले इलाकों और दोनों यात्रा मार्गों पर सेना के जवान तैनात हैं, जबकि बेस कैंपों की सुरक्षा की जिम्मेदारी सीआरपीएफ संभाल रही है। जम्मू-कश्मीर पुलिस भी सुरक्षा में लगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed