{"_id":"661557351a92345268084df9","slug":"devotee-fell-in-vip-booth-of-banke-bihari-temple-during-darshan-of-high-court-woman-judge-in-vrindavan-2024-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"VIDEO: हाईकोर्ट की जज बांकेबिहारी के कर रहीं थीं दर्शन, अचानक वीआईपी कठघरे में गिरा श्रद्धालु; मची अफरातफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: हाईकोर्ट की जज बांकेबिहारी के कर रहीं थीं दर्शन, अचानक वीआईपी कठघरे में गिरा श्रद्धालु; मची अफरातफरी
Tue, 09 Apr 2024 09:49 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Tue, 09 Apr 2024 09:49 PM IST
सार
कठघरे में खड़े होकर हाईकोर्ट की न्यायाधीश पुलिस सुरक्षा में दर्शन कर रहीं थीं। घटना का वीडियो भी सामने आया।
विज्ञापन
हाईकोर्ट की जज बांकेबिहारी के कर रहीं थी दर्शन, अचानक वीआईपी कठघरे में गिरा श्रद्धालु
- फोटो : संवाद
विस्तार
तीर्थनगरी मथुरा के वृंदावन स्थित ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में जहां आए दिन श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ रही है, वहीं सोमवार देर शाम एक अलग तरह की घटना घटी। मंदिर के वीआईपी कठघरे में जगमोहन की रेलिंग से दर्शन कर रहा एक श्रद्धालु गिर गया। इससे मंदिर में अफरातफरी मच गई।
हालांकि श्रद्धालु के गिरने से किसी को चोट नहीं आई। घटना उस समय हुई जब उच्च न्यायालय की महिला न्यायाधीश पुलिस सुरक्षा के बीच वीआईपी कठघरे में खड़े होकर आराध्य के दर्शन कर रहीं थीं। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है।
बांकेबिहारी मंदिर में भीड़ के भारी दबाव के बीच श्रद्धालु दर्शन कर रहे थे। उसी समय हाईकोर्ट की महिला न्यायाधीश पुलिस सुरक्षा व्यवस्था के बीच कठघरे में पहुंची। वह ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन कर रही थीं। तभी दिल्ली का एक श्रद्धालु कठघरे के बराबर में जगमोहन की रेलिंग से झांककर ठाकुरजी के दर्शन करने का प्रयास कर रहा था। इसी बीच वह पलटी खाते हुए कठघरे में जा गिरा।

रेलिंग से लटककर दर्शन कर रहा था
गनीमत रही कि वह न्यायाधीश के ऊपर नहीं गिरा। बांकेबिहारी पुलिस चौकी प्रभारी शिवकुमार शर्मा उस युवक को पकड़कर कोतवाली ले गए। कोतवाली प्रभारी आनंद कुमार शाही ने बताया कि दिल्ली का श्रद्धालु रेलिंग से दर्शन करने का प्रयास कर रहा था। इस दौरान वह कठघरे में गिर गया। श्रद्धालु द्वारा माफी मांगने पर उसे रेलिंग से लटककर दर्शन न करने की हिदायत देते हुए छोड़ दिया।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन