Road Accident: एटा में गंगाजल लेने जा रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, एक की मौत, तीन घायल
गांव अकबरपुर कोट में भगवान बुद्ध के मंदिर पर बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर धार्मिक कार्यक्रम रखा गया था। इसके लिए श्रद्धालु गंगाजल लेने जा रहे थे, लेकिन रास्ते में हादसा हो गया। इसके कारण धार्मिक कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एटा के अलीगंज क्षेत्र में कंपिल के अटैना घाट से गंगाजल लेने जा रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। हादसे में एक श्रद्धालु की मौत हो गई। जबकि तीन लोग घायल हुए हैं। इन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया। जहां से एटा मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया।
क्षेत्र के गांव अकबरपुर कोट में स्थित भगवान बुद्ध के मंदिर पर बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर सोमवार को धार्मिक कार्यक्रम रखा गया था। जिसके लिए कांवड़ में गंगाजल लाने के लिए गांव के 50-60 लोग फर्रुखाबाद जनपद के कंपिल के अटैना घाट की ओर रविवार दोपहर में रवाना हुए। एक ट्रैक्टर में दो ट्रॉली लगाकर लोग उनमें बैठे हुए थे।
बिजलीघर के पास हुआ हादसा
अलीगंज से जैसे ही कंपिल रोड पर पहुंचे बिजलीघर के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली का गुल्ला निकल गया और एक ट्रॉली पलट गई। इसमें दबकर आनंद (17) की मौत हो गई। जबकि गुड्डन, मनोज और अर्जुन घायल हो गए। सूचना मिलने पर थाना पुलिस पहुंची। तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां गंभीर हालत देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देकर रेफर कर दिया।
थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार मीणा ने बताया कि हादसे में एक किशोर की मौत हुई है। तीन लोग घायल हैं। वहीं गांव के लालाराम, मनोज, करन सिंह आदि ने बताया कि सोमवार को बुद्ध पूर्णिमा पर मंदिर पर धार्मिक आयोजन रखा गया था। हादसे की वजह से इसे स्थगित कर दिया गया है।
दुर्घटना में घायल व्यक्ति की मौत
मैनपुरी जनपद के कुरावली थाना क्षेत्र के कल्यानपुर निवासी घायल राजीव कुमार (26) को परिजन रविवार को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज लेकर आए। परिजनों के मुताबिक एक सप्ताह पहले वह हादसे में घायल हुआ था। इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज में उसकी मौत हो गई।