फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   devotee appealed Thakur Banke Bihari lives in these Kunjgalis let them stay like this

UP: श्रद्धालु ने की अपील...इन कुंजगलियों में ही बसते हैं ठाकुर बांकेबिहारी, इन्हें ऐसे ही रहने दो

Wed, 09 Jul 2025 09:39 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 09 Jul 2025 09:39 AM IST
सार

बांके बिहारी कॉरिडोर निर्माण को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। तो इस बीच एक श्रद्धालु की अपील का वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है। इस श्रद्धालु का कहना है कि  कुंजगलियों में ही ठाकुर बांकेबिहारी बसते हैं।

 

विज्ञापन
devotee appealed Thakur Banke Bihari lives in these Kunjgalis let them stay like this
श्रद्धालु राजू - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

 कुंजगलियों में ही ठाकुर बांकेबिहारी बसते हैं, इन्हें ऐसे ही रहने दो। यह कहना था कि मंगलवार को ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर प्रांगण में एक बैनर के साथ पहुंचे पंजाब के अमृतसर निवासी श्रद्धालु राजू का। उन्होंने कॉरिडोर का विरोध दर्ज कराते हुए अपनी भावनाएं प्रकट कीं। उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


 

श्रद्धालु राजू ने कहा कि वे पंजाब से खास तौर पर यहां विरोध दर्ज कराने आए हैं। जब भी वे वृंदावन आते हैं, तो यहां की कुंजगलियों में जो अलौकिक महक, शांति और भक्ति का अनुभव होता है, वह संसार में और कहीं नहीं मिलता। उन्होंने आगे कहा कि यह स्थान कोई पिकनिक स्पॉट नहीं है, यह भक्तों की श्रद्धा और ठाकुरजी की लीला स्थली है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

कुंजगलियां केवल रास्ते नहीं हैं, ये वृंदावन की आत्मा हैं। अगर इन्हें तोड़ दिया गया तो ठाकुर बांकेबिहारीजी के दर्शन का वह भाव कहां बचेगा? यहां की हर गली, हर कण में ठाकुरजी स्वयं विराजमान हैं। राजू ने सरकार से अपील की कि वह इस परियोजना को पुनः विचार में ले और वृंदावन की पारंपरिक पहचान को सुरक्षित रखे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed