फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Devki Nandan Thakur's blunt words If you cannot save Hindus thengovernment should allow them to enter country

UP: देवकी नंदन ठाकुर की दो टूक...हिंदुओं को बचा नहीं पा रहे, तो देश में आने की छूट दे सरकार

Tue, 10 Dec 2024 09:31 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 10 Dec 2024 09:31 AM IST
सार

आगरा के बाह में बटेश्वर महादेव के दर्शन करने पहुंचे कथा वाचक देवकी नंदन ठाकुर ने बांग्लादेश पर खुलकर बोला। उन्होंने कहा कि कश्मीर और पाकिस्तान के बाद बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार हो रहा है। वहां के हिंदू को यहां आने दें।
 

विज्ञापन
Devki Nandan Thakur's blunt words If you cannot save Hindus thengovernment should allow them to enter country
कथावाचक देवकी नंदन ठाकुर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

बांग्लादेश में बेटी के साथ दरिंदगी के वीडियो का जिक्र कर कथा वाचक देवकी नंदन ठाकुर ने रोष जताया। सरकार से बांग्लादेश में हिंदुओं को बचाने की मांग की। कहा कि ऐसा न होने पर उन्हें देश में आने की सरकार छूट दे। देश में बैठे बांग्लादेशियों को बाहर निकाले।
विज्ञापन


बजरंग आश्रम चौरंगा बीहड़ में भागवत कथा में कथा वाचक ने कहा कि कश्मीर और पाकिस्तान के बाद बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार हो रहा है। वहां के हिंदू को यहां आने दें। उनका ट्रस्ट 1000 लोगों को आजीवन गोद लेने के लिए तैयार है। बांग्लादेश में अत्याचार के मामले में सनातनी भीष्म की तरह मौन न रहें। उन्होंने बिना किसी का नाम लिए कहा कि संविधान को बचाने की दुहाई देने वाले नेता क्या टूटे मंदिरों को बनवाएंगे? उन्होंने सांकेतिक भाषा में कृष्ण जन्म भूमि का मुद्दा उठाया। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बहन, बेटियों को बचाने, देश और धर्म को बचाने के लिए सनातन बोर्ड का गठन होना चाहिए। श्रद्धालुओं ने सनातन बोर्ड के समर्थन में 9927300037 पर मिस्ड कॉल भी किया। मौके पर अरुण चतुर्वेदी, पवन चतुर्वेदी, दीपक शर्मा, कृपाशंकर दीक्षित, अनुपम मिश्रा, वीरेंद्र चतुर्वेदी, हिमांशु, अमृतांश आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed