फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Devi Bhakti's brake the wall of religion

देवी भक्ति में टूटी मजहब की दीवार

Sat, 09 Apr 2016 02:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Updated Sat, 09 Apr 2016 02:36 AM IST
विज्ञापन
Devi Bhakti's brake the wall of religion
देवी भक्ति में टूटी मजहब की दीवार - फोटो : अमर उजाला
चंबल के बीहड़ में बसे गांव गोहरा में मुस्लिम परिवार की चार बच्चियों ने मजहब की दीवारें तोड़ते हुए देवी मां की भक्ति में मन को रमा दिया है। मजहब के नाम पर आए दिन माहौल बिगाड़ने वालों को आइना दिखाने वाली ये चारों बेटियां अपनी हिंदू सहेलियों के साथ गांव में देवी माता के थान पर पूजा करने जाती हैं। खास बात यह भी है कि उनके परिवारीजनों को भी इससे कोई ऐतराज नहीं है। 
विज्ञापन

नवरात्र के पहले दिन जब गांव की हिंदू लड़कियां गौहरा गांव के प्राचीन देवी माता के थान पर पूजा करने के लिए गईं तो  उनके साथ गांव के नूर मोहम्मद की पुत्री नफीसा (16), तहसील खां की पुत्री शायना (8), बसरुद्दीन की पुत्री खुशबू (9), जेनुद्दीन की पुत्री महक (10) भी देवी माता के थान पर पहुुंचीं। उन्होंने पूजा सामग्री चढ़ाई और हिंदू सहेलियों की तरह पूजा की। अपनी सहेलियों ज्योति, अनुपम, वंदना, साधना की देखा देखी पिछले साल से वशीर खां के परिवार की ये चारों बेटियां लगातार पूजा कर रही हैं। उन्होंने बताया कि देवी मां की पूजा करना उन्हें अच्छा लगता हैं। अपनी सहेलियों के साथ वे मां के भजन भी गाती हैं। अलग-अलग झोपड़ियों में रहने वाले वशीर खां के परिवार के लोगों को भी बेटियों के इस तरह पूजा करने से कोई ऐतराज नहीं है। उन्होंने बताया कि जब सब मिलजुल कर रहते हैं और गांव में कोई हिंदू-मुसलमान का फर्क नहीं करता तो फिर पूजा से ऐतराज क्यों किया जाए।  
विज्ञापन


गांव में कभी नहीं हुआ झगड़ा 
गांव के उमेश यादव, राकेश यादव ने बताया कि मजहब के नाम पर गांव में कभी कोई झगड़ा नहीं हुआ। यहां सभी लोग मिलजुल कर रहते हैं। मुस्लिम परिवार की बेटियों का देवी मां की पूजा करना अच्छी बात है। इससे सौहार्द का माहौल बनता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed