फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Devesh Shakya filed nomination from SP

Agra News: सपा से देवेश शाक्य ने दाखिल किया पर्चा

Wed, 17 Apr 2024 12:13 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 17 Apr 2024 12:13 AM IST
विज्ञापन
Devesh Shakya filed nomination from SP
कासगंज। समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी देवेश शाक्य ने मंगलवार को अपना नामांकन दो सेटों में दाखिल किया। नामांकन दाखिल करने के दौरान पूर्व मंत्री, विधायक एवं सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता के अलावा गठबंधन के नेता भी साथ में रहे। देवेश ने अपना नामांकन पत्र जिला निर्वाचन अधिकारी सुधा वर्मा के समक्ष प्रस्तुत किया। नामांकन दाखिल करने के लिए नामांकन कक्ष में निर्धारित संख्या में लोगों ने प्रवेश किया। अन्य समर्थक कलेक्ट्रेट गेट के बाहर खड़े रहे।सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य ने दो सेटों में नामांकन दाखिल किया। देवेश ने एक नामांकन सेट के प्रस्तावक पूर्व मंत्री मानपाल सिंह बने। वहीं, दूसरे सेट की प्रस्तावक पटियाली विधायक नादिरा सुल्तान रहीं। मुख्य चुनाव एजेंट अब्दुल हफीज गांधी रहे। निर्धारित प्रपत्रों और प्रारूपों के साथ उन्होंने नामांकन प्रस्तुत किया। नामांकन करने के पश्चात प्रत्याशी देवेश शाक्य ने कहा कि एटा लोकसभा क्षेत्र उपेक्षा का शिकार क्षेत्र है। यहां आज भी गांव में सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य की समस्या बनी हुई है। लोग बुनियादी सुविधाओं से वंचित हैं। उन्होंने कहा कि एटा लोकसभा क्षेत्र की जनता का समर्थन उन्हें मिल रहा है।सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य हैं करोड़पति : समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी देवेश शाक्य करोड़पति हैं। उनके पास तीन करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति है। उनकी पत्नी के पास आठ लाख रुपये से अधिक की चल संपत्ति है। सपा प्रत्याशी ने अपने नामांकन के साथ शपथ पत्र दिया गया है उसमें अपनी जो चल संपत्ति का ब्यौरा दशार्या है उसमें उनके पास 11256162 रुपये की चल संपत्ति है। जिसमें नकदी, बैंक में जमा धन, विधुना के ईट उद्योग, जीवी कंट्रक्शन इटावा, बीमा पालिशी, दो इनोवा गाड़ी, जेसीबी के अलावा सोने चांदी के आभूषण, रिवाल्वर, रायफल को दर्शाया गया है। उनके पास जनपद औरेया में कृषि, गैर कृषि भूमि के अलावा कानपुर नगर व इटावा में आवासीय भवन है।। कुल अचल संपत्ति की लागत 22000000 रुपये है। उनकी पत्नी सपना शाक्य के पास 8015178 रुपये की चल संपत्ति है। जिसमें औरैया जनपद मेंं ईंट-भट्ठे में निवेश, सोने के आभूषण शामिल हैं।
विज्ञापन


चार मुकदमे हुए दर्ज, तीन में दोष मुक्त :
सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के खिलाफ औरेया जनपद के विधुना थाने में 2003 में धारा 447 में मामला दर्ज हुए जिसमें वह न्यायालय में दोष मुक्त हाे गए। इसी वर्ष इसी थाने में धारा 447,427, 506 में मामला दर्ज हुआ। जिसमें भी वह दोष मुक्त हो गए। वर्ष 2006 में अछलंदा थाने में 14,323,504, 3(1) एससी एक्ट में मामला दर्ज हुआ। इसमें भी वह दोष मुक्त हो गए। 2022 में विधुना थाने में 504,507 में मुकदमा दर्ज हुुआ, जिसमें अभी उनको कोर्ट ने तलब नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article