फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   development work in janakpuri not started yet

जनकपुरी में 6.13 करोड़ की लीपापोती की तैयारी

Fri, 02 Sep 2016 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 02 Sep 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
development work in janakpuri not started yet
बल्केश्वर क्षेत्र की करीब 20 सड़क और गलियों में होना है निर्माण कार्य - फोटो : अमर उजाला
उत्तर भारत के प्रमुख राम बारात और जनकपुरी महोत्सव नजदीक आ रहे हैं लेकिन विकास कार्यों की योजना को अभी तक अमली जामा नहीं पहनाया जा सका है। अब सवाल यह उठता है कि 20-22 दिन में वहां विकास कार्य कैसे होंगे। हर वर्ष की तरह निर्माण एजेंसियां वहां ऐन वक्त पर लीपापोती करके किनारे हो जाएंगी। 
विज्ञापन

गौरतलब है कि जनकपुरी महोत्सव बल्केश्वर क्षेत्र में आयोजित होगा। 26 से लेकर 29 सितंबर तक आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में लाखों की संख्या श्रद्धालु उमड़ेंगे। आयोजन कमेटी ने एक महीने पहले ही क्षेत्र में विकास कार्यों का खाका खींचकर प्रशासन को दिया था लेकिन अभी तक नगर निगम, एडीए या आवास विकास की ओर से कोई योजना नहीं बनाई गई। 
विज्ञापन

नगर निगम की टीम ने क्षेत्र में जाकर करीब 20 सड़क और गलियों का सर्वे किया है। जहां सीसी, इंटर लाकिंग और डामर से सड़क बनाई जानी है। इसके लिए करीब 6.13 करोड़ रुपये आगणन तैयार कर लिया है लेकिन अभी तक इसे स्वीकृति नहीं किया है। अब सवाल यह उठता है कि कब आगणन स्वीकृत होगा। कब टेंडर होंगे और कब काम शुरू होगा। सड़कों का ही निर्माण नहीं बल्कि अतिक्रमण हटाने, नाली, नाले दुुरुस्त करने बिजली के कार्य कराए जाने हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जनकपुरी महोत्सव का आगणन तैयार कर लिया गया है लेकिन यह नगर निगम की क्षमता से अधिक है। इसलिए इसे अवस्थापना समिति के समक्ष रखा जाएगा। अवस्थापना समिति से स्वीकृत होने के बाद ही काम कराए जाएंगे। कोशिश होगी सभी कार्य समय पर पूर्ण कर लिए जाएं। 
इंद्र विक्रम सिंह, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed