फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   development, villege, mainpuri

विकास कार्य न होने पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, प्रधान पर लगाए मनमानी के आरोप

Sat, 28 Sep 2019 11:06 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 28 Sep 2019 11:06 PM IST
विज्ञापन
development, villege, mainpuri
घिरोर के गांव नादऊ में प्रदर्शन करते लोग - फोटो : MAINPURI
घिरोर। विकास खंड घिरोर के गांव नादऊ में विकास कार्य न होने से ग्रामीण परेशान हैं। शनिवार को ग्रामीणों ने प्रधान के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। अफसरों से गुहार लगाई कि उनका हक उन्हें दिलाया जाएगा। गांव में विकास कार्य कराए जाएं। ग्रामीण ने अब तक कराए गए विकास कार्यों की जांच कराने की मांग भी की।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कहा कि गांव की कई गलियां अब भी कच्ची हैं। इससे बारिश में कीचड़ हो जाती है। राह चलते लोग फिसलकर चोटिल होते हैं। आरोप लगाया कि गांव में विकास कार्य नहीं कराए हैं। जो कार्य हुए हैं उनमें मनमानी की गई है। प्रधान ने बिना कार्य कराए ही काम दिखाकर भुगतान ले लिया है। गांव में इंटर लॉकिंग सड़क केे नाम पर धांधली की गई है।
विज्ञापन

ये मांगें उठाईं
- गांव की गलियों को पक्का कराया जाए।
- गांव में नाला और नाली निर्माण कराया जाए।
- सफाईकर्मी नियमित रूप से गांव की सफाई करे।
- अब तक हुए विकास कार्यों की जांच कराई जाए।
प्रधान को मिला संरक्षण नहीं होती कार्रवाई
विकास कराने में प्रधान मनमानी कर रहे हैं। जहां जरूरत है वहां विकास कार्य नहीं कराए गए हैं। इससे लोग परेशानी का सामना करने को मजबूर हैं।
मनोज कुमार।
ब्लाक से लेकर तहसील तक शिकायतें कर चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं की गई है। योजनाओं का लाभ भी लोगों को नहीं मिल पा रहा है।
अरविंद यादव।
प्रधान को कर्मचारियों और अधिकारियों का संरक्षण मिला हुआ है। इसके चलते कोई कार्रवाई नहीं होती है। गांव में समस्याओं का अंबार लगा है।
अतुल कुमार।
गांव की समस्याएं सुनने वाला कोई नहीं है। गांव में कराए गए विकास कार्यों की जांच होनी चाहिए। जरूरत के हिसाब से काम होना चाहिए।
शेरबहादुर सिंह।
जरूरत के हिसाब से कराए हैं कार्य
जरूरत के हिसाब से गांव में विकास कार्य कराए गए हैं। जिन इलाकों में काम नहीं हो सका है, वहां के काम वरीयता सूची में शामिल किए हैं। बजट मिलते ही काम शुरू कराए जाएंगे। अन्य आरोप निराधार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विजय सिंह, ग्राम प्रधान।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed