{"_id":"95ffcb24d15aad04dbdce946fc800f6b","slug":"dettol-and-colgate-notice-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" डेटाल और कोलगेट को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेटाल और कोलगेट को नोटिस
ब्यूरो, अमर उजाला
Updated Sun, 21 Jun 2015 02:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नूडल्स और दूध के बाद डेटोल साबुन और कोलगेट टूथपेस्ट में कमियां सामने आई हैं। कोलगेट के रैपर पर एक्सपाइरी डेट स्पष्ट नहीं मिली, जबकि डेटोल साबुन मिसब्रांड पाया गया। औषधी नियंत्रक विभाग ने दोनों कंपनियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
औषधि नियंत्रक पीके मोदी ने बताया कि नवंबर 2014 में शहर के दो स्थानों से डेटोल सोप और कोलगेट टूथपेस्ट का सैंपल लिया गया था। साबुन के रेपर पर उसका वजन 125 ग्राम अंकित किया था जबकि परीक्षण में वजन महज 70 ग्राम मिला । टूथपेस्ट पर एक्सपाइरी डेट ड्रग मानकों के मुताबिक नहीं थी। एक्सपाइरी डेट के स्थान पर लिखा था कि निर्माण के तीन वर्ष तक प्रयोग किया जा सकता है जबकि नियमानुसार पर उस पर निर्माण की तिथि महीने और वर्ष के साथ अंकित होनी चाहिए और एक्सपाइरी डेट भी महीने और वर्ष के रूप में अंकित होनी चाहिए थी। पीके मोदी ने बताया कि दोनों ही कंपनियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। उनके जवाब आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।