फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Destitute cows are causing damage to crops, causing accidents

बेसहारा गोवंश फसलों को पहुंचा रहे नुकसान, हादसों का बन रहे कारण

Thu, 25 Nov 2021 12:10 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 25 Nov 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
Destitute cows are causing damage to crops, causing accidents
मैनपुरी। जिलेभर में बेसहारा गोवंश फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं, वहीं हादसों का कारण भी बन रहे हैं। शहर के प्रमुख मार्गों पर इनको विचरण करते देखा जा सकता है। जिले में 17 गो आश्रय और पांच पंजीकृत गोशालाएं संचालित हैं।
विज्ञापन

जिलेभर में बेसहारा गोवंश से किसान परेशान हैं। इन दिनों खेतों में गेहूं, सरसों, जौ और आलू की फसलें खड़ी हुई हैं। गोवंश का झुंड खेतों में इन फसलों को रौंद डालता है। किसानों को रात-रात भर जागकर खेतों की रखवाली करनी पड़ रही है। यातायात व्यवस्था में भी बेसहारा गोवंश बाधा बन रहे हैं। इनसे सड़क हादसे हो रहे हैं।
विज्ञापन

यहां ज्यादा समस्या
जिले के प्रमुख मार्ग इटावा-मैनपुरी फोरलेन हाईवे, भोगांव-शिकोहाबाद फोरलेन हाईवे और जीटी रोड पर दिनरात गोवंश विचरण करते देखे जा सकते हैं। बरेली - ग्वालियर मार्ग सहित अन्य मार्गों पर भी गोवंश बैठे हुए नजर आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
इस वर्ष नहीं हुए प्रयास
कोहरे में सड़कों पर गोवंश से हादसों की संभावना रहती है। बीते वर्षों में ट्रैफिक पुलिस ने पशुपालन विभाग के साथ मिलकर ऐसे जानवरों के सींगों पर रेडियम टेप लगवाए थे। इससे वाहनों की लाइटों से इनके सड़क पर होने की जानकारी दूर से ही वाहन चालक को मिल सके।
----
बेसहारा गोवंश सबसे ज्यादा नुकसान किसान का करते हैं। शासन और प्रशासन को इस ओर ध्यान देना चाहिए।
-राजवीर सिंह, नगला इमिलिया
कुछ दिनों से बेसहारा गोवंश की संख्या बढ़ी है। इनके कारण सड़क पर हादसे हो रहे हैं, वहीं फसलों को नुकसान।
तेजराम सिंह, गांव चिकन
फसलों की सुरक्षा के लिए किसानों को रात-रात भर जागकर रखवाली करनी पड़ रही है। जिलेभर के किसान परेशान हैं।
मुकुट सिंह, भागपुरा
बेसहारा गोवंश को पकड़ कर गोशालाओं में ले जाया गया था। लंबे समय से इस तरह का अभियान नहीं चला है।
साधौ सिंह, सीतापुर
-----
-17 गो आश्रय स्थल हैं जिले में
-05 पंजीकृत गोशालाएं हैं जिले में
-2853 गोवंश आश्रय स्थलों में हैं
-1715 गोवंश पंजीकृत गोशालाओं में है
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed