फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Destitute cattle should be protected in cowsheds.

Agra News: निराश्रित गोवंशों को गोशालाओं में संरक्षित किया जाए

Tue, 12 Dec 2023 11:49 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 12 Dec 2023 11:49 AM IST
विज्ञापन
Destitute cattle should be protected in cowsheds.
कासगंज। डीएम सुधा वर्मा एवं सीडीओ सचिन ने विकासखंड सोरोंजी क्षेत्र में नगरिया के निकट स्थित ग्राम मौजमपुर हुसैनपुर में बने नवनिर्मित अस्थायी गोवंश आश्रय स्थल का औचक निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि कोई भी निराश्रित गोवंश खेतों या सड़क पर घूमते हुए नहीं मिलें। निराश्रित गोवंशों का संरक्षण गोशालाओं और आश्रय स्थलों में प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। संरक्षित गोवंशों की इयर टैगिंग अवश्य कराई जाए।जिलाधिकारी ने कहा कि इस गोवंश आश्रय स्थल पर जल्द एक और शेड बनवाया जाए। यहां 250 गोवंश संरक्षित किए जा सकेंगे। विकासखंड सोरोंजी क्षेत्र के निराश्रित गोवंशों को यहां संरक्षित किया जा सकेगा। गोशाला में विद्युत का कनेक्शन भी तत्काल कराया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि जिले की सभी गोशालाओं, आश्रय स्थलों और संरक्षण केंद्रों पर गोवंशों के लिए पर्याप्त भूसा, चारा, पानी, उपचार और ठंड से बचाव के लिए पर्याप्त व्यवस्थाएं रखी जाएं। इस दौरान जिलाधिकारी ने जल निगम के सहायक अभियंता को निर्देश दिए कि गोशाला के निकट बन रहे ओवर हेड टैंक का शीघ्र ही निर्माण कार्य पूर्ण कराकर गांव में पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed