फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Destitute 566 cows are being given shelter in the Gaushala

Agra News: बेसहारा गोवंश को गोशाला में दिया जा रहा आश्रय

Sun, 15 Jan 2023 11:08 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 15 Jan 2023 11:08 PM IST
विज्ञापन
Destitute 566 cows are being given shelter in the Gaushala
मैनपुरी।
विज्ञापन

एक जनवरी से बेसहारा गोवंश को गोशालाओं में संरक्षण देने का कार्य किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने इसके लिए उप जिलाधिकारियों के साथ निकाय अधिकारियों को इसकी जिम्मेदारी सौंपी है। एक पखवाड़े में जिले की अलग-अलग गोशालाओं में 566 गोवंश को आश्रय दिया गया है।
शासन के निर्देश पर सड़कों और खेतों में घूम रहे बेसहारा गोवंश को गोशालाओं में आश्रय देने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। जिलाधिकारी के निर्देश पर जिले के सभी छह उप जिलाधिकारी अधिशासी अधिकारियों की मदद से प्रतिदिन अपने-अपने क्षेत्र में सड़कों और खेतों में घूम रहे गोवंश को पकड़कर गोशाला में भेजने का कार्य कर रहे हैं। एक पखवाड़े में उपजिलाधिकारियों की मदद से जिले की अलग-अलग गोशालाओं में 566 गोवंश को आश्रय दिया गया है। उप जिलाधिकारी सदर नवोदिता शर्मा की देख रेख में नगर क्षेत्र में चलाए गए अभियान में पिछले एक पखवाड़े में 153 गोवंश को गोशाला में भेजा गया है। उप जिलाधिकारी ने बताया कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा। शहरी क्षेत्र में नायब तहसीलदार अखिल गोयल, नगर पालिका के कार्यालय प्रभारी वरुण मिश्रा आदि के साथ अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

----
किसानों को मिल रही बढ़ी मदद
खेतों में घूम रहे गोवंश को भी पकड़ा जा रहा है। इसके लिए ग्राम पंचायत सचिव, क्षेत्रीय पशु चिकित्साधिकारी और बीडीओ को जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं अस्थाई और स्थाई गोशालाओं मे गोवंश को रखने के लिए व्यवस्थाएं भी सुधारने के निर्देश दिए गए हैं। सचिव को निर्देश दिए गए हैं कि गोशालाओं में गोवंश के सर्दी से बचाव और चारा आदि की पूरी व्यवस्था रखी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
सड़क यातायात भी हो रहा सुरक्षित
पिछले एक पखवाड़ा से गोवंश के साथ हुई घटनाएं भी कम हुई हैं। पिछले महीने गोवंश से टकराकर सात लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जबकि पिछले 15 दिन में गोवंश से टकराने की घटना सामने नहीं आई है। इससे सड़क यातायात भी सुरक्षित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed