फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Deputy CM Keshav Prasad Maurya targeted Samajwadi Party in Mainpuri

Mainpuri: सपा पर बरसे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, कहा- साइकिल को खंड-खंड कर अंतिम संस्कार कर दो

Wed, 30 Nov 2022 07:40 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 30 Nov 2022 07:40 PM IST
सार

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बुधवार को किसान सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टी और सैफई परिवार पर जमकर निशाना साधा। 

विज्ञापन
Deputy CM Keshav Prasad Maurya targeted Samajwadi Party in Mainpuri
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने किसान सम्मेलन को किया संबोधित - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी के घिरोर में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि साइकिल को खंड खंड कर उसका अंतिम संस्कार कर दो। चाचा-भतीजे एक हो गए तो सुरक्षा हटाने पर प्रचार क्यों कर रहे हैं। भाजपा की जीत तो सुनिश्चित है। अब हमको केवल जीत का अंतर बढ़ाना है। उपमुख्यमंत्री बुधवार को एक राइस मिल में भाजपा प्रत्याशी रघुराज शाक्य के समर्थन में किसान सम्मेलन में बोल रहे थे।

विज्ञापन

 
उन्होंने कहा कि इस बार लोग विकास के लिए कमल खिलाएंगे। साइकिल को वोट मतलब दंगे को वोट। हम लोग जाति धर्म की राजनीति नहीं करते हैं। सर्व समाज का विकास हमारा लक्ष्य है। पूरा सैफई परिवार एकजुट होकर जनता को छलना चाहता है लेकिन कुछ भी कर लें इस बार कमल खिलना तय है। उन्होंने कहा कि 45 लाख प्रधानमंत्री आवास की स्वीकृति फिर से हुई है। किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के रूप में सहायता मिल रही है। लक्ष्मी जी साइकिल पर नहीं कमल के फूल पर ही आती हैं। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

'सैफई परिवार को सता रहा हार का डर'

केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि हार के डर से पूरे सैफई परिवार को वोटरों के दरवाजे पर दस्तक देनी पड़ रही है। इतिहास में ऐसा पहली बार हो रहा है जब पूरा सैफई परिवार किसी चुनाव में एक से दूसरे दरवाजे तक घूम रहा है। ऐसा इसलिए है कि उसे उपचुनाव में भाजपा के हाथों पराजय का डर सता रहा है। जब सुरक्षा कम कर दी गई तो प्रचार कर रहे मेरी सुरक्षा हटा दी गई।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि जब चुनाव का समय चल रहा है तो गाड़ियां तो चेक होंगी ही। सरकार व प्रशासन भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने का काम कर रहे हैं। मंच पर उनके साथ केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल, प्रत्याशी रघुराज सिंह शाक्य, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप चौहान आदि मौजूद रहे।

'सैफई परिवार से छुटकारा पाने का अच्छा मौका' 

कैबिनेट मंत्री बेबीरानी मौर्य ने बुधवार को  धारऊ बाईपास के पास एक मैरिज होम में महिला सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मैनपुरी का मतदाता बदलाव का मन बना चुका है। जनता आतंक से मुक्ति चाहती है। भाजपा का लक्ष्य ही सबका साथ सबका विकास है। सैफई परिवार से छुटकारा पाने के लिए यह अच्छा मौका है। 

उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह को श्रद्धांजलि देने के नाम पर विकास की दुहाई देकर सैफई का पूरा परिवार वोट मांग रहा है। मतदाता सैफई परिवार की बातों में आने वाले नहीं हैं। उपचुनाव में हर हाल में कमल खिलेगा। राज्यसभा सांसद महिला मोर्चा की प्रदेश गीता शाक्य ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की लाभकारी योजनाओं का लाभ समाज के हर वर्ग को मिला है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed