फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Deputy CM Keshav Prasad Maurya slams Akhilesh and Priyanka Gandhi over farm bill 2020

अखिलेश और प्रियंका को नहीं है खेती-किसानी की जानकारी, सिर्फ ट्वीट करते हैं: केशव प्रसाद मौर्य

Fri, 25 Sep 2020 12:54 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टूंडला (फिरोजाबाद)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टूंडला (फिरोजाबाद) Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 25 Sep 2020 12:54 AM IST
सार

  • टूंडला विधानसभा उपचुनाव को लेकर उपमुख्यमंत्री ने भाजपा पदाधिकारियों की बैठक ली
  • मौर्य ने दावा किया- प्रदेश में हो रहे सभी आठ सीटों पर उपचुनाव में जीतेगी भाजपा 

विज्ञापन
Deputy CM Keshav Prasad Maurya slams Akhilesh and Priyanka Gandhi over farm bill 2020
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

किसान विधेयक का विरोध कर रहे विपक्षी दलों पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव और प्रियंका गांधी वाड्रा खेती-किसानी के बारे में तो कुछ नहीं जानते, सिर्फ ट्वीट करते रहते हैं। 

विज्ञापन


टूंडला विधानसभआ सीट के उपचुनाव के मद्देनजर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य गुरुवार को यहां पहुंचे। उन्होंने बेनीवाल गार्डन में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पदाधिकारियों की बैठक ली। इसमें मौर्य ने चुनाव की तैयारियों को लेकर जानकारी ली। 
विज्ञापन



उपमुख्यमंत्री मौर्य ने कहा कि हम प्रदेश की सभी आठों सीटें जीतेंगे। समाजवादी पार्टी (सपा)-बहुजन समाज पार्टी (बसपा) एक होकर लड़े तब भाजपा को 51 प्रतिशत वोट मिला। उन्होंने दावा किया कि उपचुनाव में भी भाजपा विपक्षी दलों पर भारी पडे़गी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

यूपी में गुंडागर्दी खत्म की: उपमुख्यमंत्री

केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि यूपी में भाजपा सरकार बनने के बाद से अपराधियों में खौफ है। गुंडागर्दी खत्म कर दी गई। बड़े-बड़े माफियाओं के विरुद्ध सरकार द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। कार्यकर्ताओं से चुनाव में जीत दर्ज करने के लिए घर-घर जनसंपर्क की बात कही। 

बैठक में भाजपा के ब्रजक्षेत्र अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी, आगरा सांसद एसपी सिंह बघेल, फिरोजाबाद सांसद डॉ चंद्रसेन जादौन, विधानसभा प्रभारी नागेंद्र गामा दुबे, विधायकों में मनीष असीजा, डॉ. मुकेश वर्मा, रामगोपाल पप्पू लोधी, महापौर नूतन राठौर, जिला उपाध्यक्ष वृंदावन लाल गुप्ता आदि मौजूद रहे।

फिरोजाबाद को 98 करोड़ की योजनाओं की सौगात

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने टूंडला उपचुनाव से पहले फिरोजाबाद जिले को 98 करोड़ रुपये की 46 परियोजनाओं का तोहफा दिया। इनमें से पांच कार्यों का लोकार्पण और 41 परियोजनाओं का बटन दबाकर वह शिलान्यास कर गए। 

उन्होंने टूंडला के एक मैरिज होम में आयोजित कार्यक्रम में बटन दबाकर परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। इनमें टूंडला क्षेत्र के फिरोजाबाद-जलेसर मार्ग बछगांव में सीसी मार्ग निर्माण, दयाराम गढ़ी से मनीगढ़ी तक सड़क निर्माण, एनएच 2 से नियामतपुर मार्ग पर आरसीसी कार्य है। 

एत्मादपुर-फिरोजाबाद रेलवे स्टेशन के पांच सौ मीटर पूर्व में स्थित दिल्ली-टूंडला-कानपुर रेल मार्ग पर ब्रिज नंबर 84 पर अंडरपास निर्माण कार्य समेत अन्य कार्य शामिल हैं। इसके साथ ही उपमुख्यमंत्री ने तीन फिरोजाबाद, जसराना के 12 मार्गों, सिरसागंज के आठ कार्यों एवं आठ शिकोहाबाद के कार्यों का शिलान्यास किया हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed