फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Deputy CM Keshav Maurya reached Agra said Rahul Gandhi is insulting country

आगरा पहुंचे डिप्टी सीएम केशव मौर्य: बोले- राहुल गांधी कर रहे देश का अपमान, जनता सिखाएगी सबक

Wed, 07 Jun 2023 12:00 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 07 Jun 2023 12:00 AM IST
सार

आगरा पहुंचे डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने विपक्ष को निशाने पर लिया। कहा कि राहुल गांधी देश का अपमान कर रहे हैं। देश की जनता उन्हें सबक सिखाएगी।

विज्ञापन
Deputy CM Keshav Maurya reached Agra said Rahul Gandhi is insulting country
आगरा पहुंचे डिप्टी सीएम केशव मौर्य: बोले- राहुल गांधी कर रहे देश का अपमान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा पहुंचे उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मंगलवार को आरबीएस के राय कृष्णपाल सभागार में आयोजित व्यापारी सम्मेलन में हिस्सा लिया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों की एकजुटता हो सकती है मगर जनता का गठबंधन नहीं होने वाला है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी विदेशों में देश का अपमान कर रहे हैं। जनता उन्हें सबक सिखाएगी। भाजपा सरकार में उद्योग और व्यापार को बढ़ावा देने का काम कर रही है।

विज्ञापन

विदेशों में भारत का दबदबा प्रधानमंत्री मोदी की देन

महासंपर्क अभियान के तहत आयोजित सम्मेलन में उप मुख्यमंत्री ने कहा कि 2019 में 51 प्रतिशत वोट प्राप्त कर 64 सांसद जीते थे, इस बार 80 सीटें भाजपा की होंगी। सिर्फ व्यापारियों का ही नहीं प्रदेश की 25 करोड़ जनता का सुरक्षा कवच है कमल का फूल। उन्होंने केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। कहा, विदेशों में भारत का दबदबा बढ़ा है तो यह प्रधानमंत्री मोदी की देन है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ेःं- शादी से पहले मामा का हंगामा: रखी ऐसी शर्त, सुनकर उड़े लोगों के होश; जयमाल भूल दूल्हा-दुल्हन पहुंचे

विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारी टैक्स देता है चोरी नहीं करता

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि जीएसटी के जरिए देश के विरुद्ध बड़े पैमाने पर एक साजिश चल रही है। व्यापारी टैक्स देता है चोरी नहीं करता। एक गैंग सक्रिय है, उससे सावधान रहना है। जीएसटी रजिस्ट्रेशन कराकर फर्जी बिल बनाकर उसके फायदे उठाने की कोशिश की जा रही है।



यह भी पढ़ेःं- संबंध नहीं बनाने की इच्छा भी है बीमारी: घबराएं नहीं, इलाज संभव है, पढ़ें विशेषज्ञों की सलाह, कारण

दुष्प्रचार बंद करें राहुल गांधी

उप मुख्यमंत्री ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा भी विपक्ष में रही है। भाजपा के नेता भी विदेश जाते थे, लेकिन विदेशी धरती पर अपने देश का विरोध नहीं करते थे। राहुल गांधी को भाजपा के खिलाफ चुनाव लड़ना है। मोदी जी को रोकने का चुनाव लड़ना है तो वह विदेशी धरती से नहीं भारत की धरती से ही लड़ना होगा।

यह भी पढ़ेःं- सुबह उठकर सीधे थाने पहुंची सास: बोली-साहब! मेरे पैर नहीं छूती बीटेक पास बहू, बात सुनकर पुलिस

व्यापारी संगठनों ने किया सम्मान

शहर के विभिन्न व्यापारिक संगठनों ने केशव प्रसाद मौर्य का चांदी का मुकुट पहनाकर सम्मान किया। महानगर अध्यक्ष भानु महाजन ने स्मृति चिह्न भेंट किया। इसके बाद व्यापारी संगठनों ने चांदी का मुकुट और गदा भेंटकर स्वागत किया। टीएन अग्रवाल, राकेश गर्ग, नितेश अग्रवाल, पूरन डावर, मनीष अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, केसी जैन, गौरव बंसल आदि शामिल रहे। इस मौके पर केंद्रीय राज्यमंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल, महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाह, रामप्रताप चौहान, विजय शिवहरे, संयोजक नीरज गुप्ता, सुनील कर्मचंदानी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed