फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Deputy CM Dr Dinesh Sharma says Sri Ram University will be established in Ayodhya

अयोध्या में बनेगा श्रीराम विश्वविद्यालय: आगरा में उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने की घोषणा

Sat, 20 Mar 2021 12:46 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 20 Mar 2021 12:46 PM IST
विज्ञापन
Deputy CM Dr Dinesh Sharma says Sri Ram University will be established in Ayodhya
पत्रकार वार्ता में उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा - फोटो : अमर उजाला

प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने बताया कि प्रदेश सरकार निजी क्षेत्र में 28 नए विश्वविद्यालय स्थापित करने जा रही है। इसी के तहत अयोध्या में श्रीराम विश्वविद्यालय की स्थापना की जाएगी। इसमें वैदिक गणित, कर्मकांड संबंधी अध्ययन, वेद, पुराण, श्रीमद्भागवत गीता, रामायण व महाभारत जैसे ग्रंथों पर शोध होंगे। उन्होंने कहा कि चार साल में अपने कार्यों से उत्तर प्रदेश देश के लिए मॉडल बनकर उभरा है। 

विज्ञापन


शनिवार को सर्किट हाउस में जिला योजना की बैठक के बाद मीडिया से मुखातिब उप मुख्यमंत्री ने चार साल की उपलब्धियों की सिलसिलेवार जानकारी दी। उन्होंने दावा किया कि चार साल में चार लाख लोगों को रोजगार दिया गया है। प्रति व्यक्ति आय दोगुनी हुई है। बेरोजगारी की दर वर्ष 2017 में 17.4 थी, जोकि अब 4.1 रह गई है। 
विज्ञापन


'दो लड़के, कहीं नहीं फड़के' 
मथुरा में सपा मुखिया अखिलेश यादव व जयंत चौधरी के गठजोड़ पर पूछे सवाल पर डॉ. दिनेश शर्मा ने तंज कसा कि इससे पहले भी प्रदेश में कांग्रेस और सपा के दो लड़कों की जोड़ी बनी थी। मगर दो लड़के, कहीं नहीं फड़के। इसके बाद सपा व बहनजी (बसपा) की जोड़ी बनी। यह भी फेल रही। अब तक की जोड़ियां फेल हुई हैं। यह जोड़ी भी हार का रिकार्ड बनाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

अब मुख्य विपक्षी दल बनने का संघर्ष
उप मुख्यमंत्री ने एक सवाल के जवाब में कहा कि अब विपक्षी दल सत्ता के लिए नहीं बल्कि मुख्य विपक्षी दल बनने का संघर्ष कर रहे हैं। हमने पिछली बार नारा दिया था कि अबकी बार 300 पार, अबकी बार नारा रहेगा, अबकी बार पिछला रिकार्ड पार। 
 
शिक्षा के क्षेत्र में मॉडल बना यूपी: दिनेश
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में प्रदेश मॉडल बन गया है। आईआईटी खड़गपुर व आस्ट्रेलिया तक से टीम हमारी शैक्षिक नीति को समझने आई हैं। प्रदेश में 60 लाख परीक्षार्थियों की नकल विहीन परीक्षा कराई गई। अब आईएएस व पीसीएस की तैयारी कराने के लिए अभ्युदय योजना शुरू की गई है, जिसमें आईएएस व पीसीएस अधिकारी प्रशिक्षण दे रहे हैं। कोरोना के बाद ऑनलाइन क्लासेज के मामले में भी यूपी ने रिकार्ड बनाया है। 

चार साल में प्रदेश की दशा व दिशा बदली: डॉ. दिनेश
एत्मादपुर के छलेसर स्थित महावीर ऑडिटोरियम में शुक्रवार को आयोजित सभा ‘चार साल बेमिसाल’ में उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि चार साल में भाजपा सरकार ने प्रदेश की दिशा और दशा दोनों बदली हैं। अब गांव की सरकार बनानी है।

भाजपा महानगर की ओर से आयोजित सभा में उप मुख्यमंत्री ने कहा कि जब प्रदेश में भाजपा की सरकार आई तो प्रदेश में 12 मेडिकल कॉलेज थे। अब 32 नए मेडिकल कॉलेज खोले जा रहे हैं। ढाई करोड़ शौचालय बनवाए गए। हर घर में नल (पानी) की योजना पर काम चल रहा है। 

आगरा समेत आठ शहरों में मेट्रो की शुरुआत की है। इसमें आठ हजार करोड़ की लागत से आगरा में मेट्रो ट्रेन चलेगी। उन्होंने बताया कि किसान को पहले ब्लैक में यूरिया खरीदनी पड़ती थी, लेकिन अब सहज मुहैया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed