फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Deputy CM Brajesh Pathak will come tomorrow, will feel the pulse of the organization

Agra News: कल आएंगे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, टटोलेंगे संगठन की नब्ज

Fri, 09 Aug 2024 11:00 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 09 Aug 2024 11:00 PM IST
विज्ञापन
Deputy CM Brajesh Pathak will come tomorrow, will feel the pulse of the organization
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक। - फोटो : डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक।
मैनपुरी। करहल उप चुनाव के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ ने डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक को जिम्मेदारी सौंपी है। 11 अगस्त को डिप्टी सीएम मैनपुरी आ रहे हैं। वे उप चुनाव से पहले करहल में बैठक कर संगठन की नब्ज टटोलेंगे। पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की राय पर ही आगे की रणनीति तय की जाएगी।
विज्ञापन

प्रदेश में 10 विधानसभा सीटों पर उप चुनाव होना है। इसमें अयोध्या की मिल्कीपुर और मैनपुरी की करहल हॉट सीट बन चुकी हैं। करहल से सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव विधायक थे। उन्होंने लोकसभा चुनाव जीतने के बाद यहां से इस्तीफा दे दिया था। ऐसे में इस सीट को जीतकर भाजपा अपना दबदबा कायम होने का संदेश देना चाहती है।
विज्ञापन

यही कारण है कि डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के नेतृत्व में तीन मंत्रियों को भी करहल सीट का जिम्मा दिया गया है। मंत्रियों में कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह, योगेंद्र उपाध्याय और राज्य मंत्री अजीत पाल शामिल हैं। अब 11 अगस्त को डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक मैनपुरी आकर करहल उप चुनाव की रणनीति तैयार करेंगे। इसके लिए वे करहल में संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। वे उनसे चुनाव जीतने के लिए राय लेने के साथ ही कार्यकर्ताओं की नाराजगी या अन्य कारणों को भी जानेंगे। इसके बाद ही आगे की रणनीति पार्टी तय करेगी। डिप्टी सीएम के आगमन को लेकर प्रशासन और भाजपा दोनों ही तैयारियों में जुट गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की कर सकते हैं समीक्षा
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक मैनपुरी मुख्यालय पर पहुंचकर स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा भी कर सकते हैं। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। हालांकि अभी आधिकारिक कार्यक्रम जारी न होने से इसमें बदलाव हो सकता है। अगर करहल में समय अधिक लगा तो समीक्षा बैठक को टाला भी जा सकता है।


-11 अगस्त को डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक मैनपुरी आ रहे हैं। वे करहल में संगठन की बैठक कर उप चुनाव की रणनीति तैयार करेंगे। अन्य कार्यक्रम भी उनकी अनुमति से हो सकते हैं।
- सौरभ दुबे, मीडिया प्रभारी भाजपा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed