{"_id":"5943ba374f1c1b18518b4b59","slug":"deputy-chief-minister-of-up-keshav-prasad-maurya-reached-etah","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटा पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, दीं ये सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटा पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, दीं ये सौगात
टीम डिजिटल आगरा
Updated Fri, 16 Jun 2017 04:30 PM IST
विज्ञापन
यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा में शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के कार्यक्रम में शिरकत करने आए यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने यहां कई योजनाओं का शुभारंभ किया। इसके साथ ही उन्होंने अलग-अलग योजनाओं के लाभार्थियों को चेक भी वितरित किए।
शुक्रवार को दोपहर में करीब 12 बजे एटा पहुंचे डिप्टी सीएम को सबसे पहले गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद वे नवीन मंडी स्थल पर आयोजित भाजपा के सबका साथ-सबका विकास कार्यक्रम में पहुंचे। यह कार्यक्रम केंद्र में भाजपा सरकार के तीन साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित किया जा रहा है। डिप्टी सीएम ने यहां लोगों को केंद्र और उत्तर प्रदेश की वर्तमान भाजपा सरकार की द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी।
इसके साथ ही उन्होंने यहां तीन दिवसीय अंत्योदय मेले का शुभारंभ भी किया। नवीन मंडी स्थल पर ही डिप्टी सीएम ने 282 किलोवाट के हाइब्रिड सोलर पावर प्लांट का लोकार्पण भी किया। इसकी जानकारी उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर भी दी।
विज्ञापन
सबका साथ सबका विकास कार्यक्रम में ही डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने केंद्र और राज्य सरकार की ओर से चलाई जा रही अलग-अलग योजनाओं के 35 लाभार्थियों को चेक वितरित किए। उनके साथ एटा के सांसद राजवीर सिंह भी मौजूद रहे।