फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya  enumerated the merits of the Ji Ram Ji Act

UP: भ्रष्टाचार का भस्मासुर बन गया था मनरेगा...अब दिखेगा असली काम, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ये कहा

Fri, 09 Jan 2026 01:25 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 09 Jan 2026 01:25 PM IST
सार

आगरा आए उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने  जी राम जी अधिनियम की खूबियां गिनाईं। उन्होंने कहा कि मनरेगा में बड़े पैमाने पर फर्जी हाजिरी, कागजी काम और धन के दुरुपयोग की शिकायतें सामने आईं। इसी को देखते हुए सरकार अब नई योजना लाकर जमीन पर वास्तविक काम सुनिश्चित करना चाहती है।

विज्ञापन
Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya  enumerated the merits of the Ji Ram Ji Act
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शुक्रवार को आगरा आए। उन्होंने जी राम जी अधिनियम की खूबियां गिनाईं। उन्होंने कहा कि मनरेगा की मूल भावना ग्रामीण श्रमशक्ति और गांवों के विकास की थी, लेकिन समय के साथ यह योजना भ्रष्टाचार का भस्मासुर बन गई।
विज्ञापन


उप मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि मनरेगा में बड़े पैमाने पर फर्जी हाजिरी, कागजी काम और धन के दुरुपयोग की शिकायतें सामने आईं। इसी को देखते हुए सरकार अब नई योजना लाकर जमीन पर वास्तविक काम सुनिश्चित करना चाहती है। नई योजना में कार्य शुरू करने से पहले छह महीने तक सख्त कानूनी और प्रशासनिक तैयारियां की जाएंगी, ताकि किसी भी तरह की अनियमितता पर तुरंत कार्रवाई हो सके।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि तुष्टिकरण की राजनीति करने वालों को यह बदलाव करंट जैसा लग रहा है, क्योंकि नई योजना पारदर्शिता और जवाबदेही पर आधारित होगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि विकसित भारत ग्राम रोजगार योजना में ग्रामीणों को 125 दिन के रोजगार की गारंटी दी जाएगी, जबकि मनरेगा में यह सीमा 100 दिन थी। योजना के तहत कागजों पर नहीं, बल्कि जमीन पर काम दिखाई देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed