फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Deputy Chief Minister Dinesh Sharma Guidelines given to Bjp Workers regarding citizenship law

नागरिकता नहीं छीनता यह कानून, महात्मा गांधी के रास्ते पर चल रहे पीएम मोदी: उपमुख्यमंत्री

Mon, 06 Jan 2020 12:29 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 06 Jan 2020 12:29 AM IST
विज्ञापन
Deputy Chief Minister Dinesh Sharma Guidelines given to Bjp Workers regarding citizenship law
आगरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा है कि देश के बंटवारे के बाद जब लोगों ने पाकिस्तान में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों के बारे में महात्मा गांधी को बताया तो उन्होंने कहा कि वहां से आने वाले हिंदुओं को सम्मान के साथ यहां बसाया जाएगा। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून लकार यही काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया है। यह देश हिंदू और मुसलमान, दोनों का है। नागरिकता कानून केवल शोषित अल्पसंख्यकों के लिए है। हिंसक प्रदर्शन पर कहा कि उपद्रव करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे। 
विज्ञापन


आगरा के पश्चिम अर्जुन नगर स्थित संस्कार सेवा सदन में रविवार को नागरिकता संशोधन अधिनियम पर आयोजित जागरूकता संगोष्ठी में मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री डॉ. शर्मा ने कहा कि विपक्षी दल वोट के लिए इतने गिर गए हैं कि वो उपद्रवियों को संविधान रक्षक सम्मान से नवाजने की बात कह रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

'दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा'

दिनेश शर्मा ने कहा कि देश का हिंदू और मुसलमान अब समझदार हो चुका है। जिन लोगों ने माहौल को खराब करने का काम किया है, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा, लेकिन एक भी निर्दोष को जेल नहीं भेजा जाएगा।

उन्होंने कहा कि मुसलमानों को नागरिकता को लेकर चिंता नहीं करनी चाहिए। यह कानून केवल शरणार्थियों के लिए है। मुसलमानों के पास जो अधिकार पहले था, अब भी है। जो लोग इस कानून को लेकर भ्रांतियां फैला रहे हैं, उन भ्रांतियों को दूर करने का काम भाजपा कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर करना है। 

इससे पहले जागरूकता गोष्ठी ने भाजपा सांसद प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल, मेयर नवीन जैन, राज्यमंत्री डॉ. जीएस धर्मेश, विधायक योगेंद्र उपाध्याय व रामप्रताप सिंह चौहान, अनिल चौधरी, पूर्व विधायक छोटेलाल ने भी विचार व्यक्त किए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed