फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Deployment of teachers will be done soon in Sanskrit schools

संस्कृत विद्यालयों में जल्द पहुंचेंगे शिक्षक

Sun, 17 Oct 2021 02:03 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 02:03 AM IST
विज्ञापन
Deployment of teachers will be done soon in Sanskrit schools
आगरा। माध्यमिक संस्कृत विद्यालय जल्द गुलजार हो जाएंगे। इनमें शिक्षकों की तैनाती की प्रक्रिया चल रही है। मंडल के दो जिलों मैनपुरी व फिरोजाबाद में मानदेय पर शिक्षक तैनात किए जाने के लिए साक्षात्कार हो चुके हैं। आगरा में अगले हफ्ते में साक्षात्कार प्रस्तावित है।
विज्ञापन

मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक डॉ. मुुकेश अग्रवाल ने बताया कि प्रत्येक विद्यालय में चार-चार शिक्षक मानदेय पर रखे जाने हैं। मैनपुरी और फिरोजाबाद के एक-एक विद्यालयों में शिक्षकों की तैनाती होनी है। मैनपुरी के लिए 87 आवेदन मिले थे। साक्षात्कार हो चुका है। फिरोजाबाद के लिए 59 शिक्षकों के आवेदन प्राप्त हुए थे। शनिवार को साक्षात्कार हुआ। आगरा के दो विद्यालयों में आठ शिक्षकों को रखा जाना है। यहां कुल 97 आवेदन प्राप्त हुए हैं। अगले हफ्ते साक्षात्कार करा लिया जाएगा। मथुरा में सर्वाधिक तीन विद्यालयों के लिए आवेदन मांगे गए थे। कुल 180 आवेदन प्राप्त हुए हैं। जल्द यहां के साक्षात्कार की तिथि घोषित की जाएगी।
विज्ञापन

संस्कृत विद्यालयों के शिक्षकों को 10 हजार व 15 हजार रुपये मानसिक मानदेय दिया जाना है। शिक्षकों के विद्यालयों में पहुंचने के बाद पठन-पाठन की स्थिति ठीक हो जाएगी। छात्रों की संख्या भी बढ़ने की उम्मीद है। आगरा में दो विद्यालय बचे हैं, ये दोनों ही शिक्षक विहीन हैं। शिक्षकों की तैनाती होने के बाद विद्यालय संचालित हो सकेंगे। छात्रों के प्रवेश भी लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed