Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dental clinic and surgery facilities will be available at the district hospital.

Agra News: जिला अस्पताल में डेंटल क्लीनिक, सर्जरी की मिलेगी सुविधा

Tue, 10 Nov 2026 03:02 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 10 Nov 2026 03:02 AM IST
विज्ञापन
Dental clinic and surgery facilities will be available at the district hospital.
आगरा। जिला अस्पताल में डेंटल क्लीनिक का कार्य तेज कर दिया है। इसके लिए कक्ष बनाए जा रहे हैं। मशीनें और उपकरण भी आ गए हैं। इसके बनने से दांतों की सर्जरी भी हो सकेगी। अभी दांतों के सामान्य मरीज ही देखे जा रहे हैं। अगले महीने से इसकी शुरुआत होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में दांत के रोजाना करीब 80-100 मरीज आ रहे हैं। अभी यहां पर मशीन और उपकरणों की कमी है, जिसके कारण सामान्य इलाज ही हो रहा था। अब शासन ने यहां के लिए मशीनें और उपकरण उपलब्ध करा दिए हैं। इनके लिए कक्ष में व्यवस्थाएं की गई हैं। इसमें मशीन स्थापित किए जाने का कार्य भी जल्द शुरू होगा। दंत रोग विशेषज्ञों के स्टाफ में भी वृद्धि की गई है। इसके बनने से रूट कैनाल समेत अन्य सर्जरी की सुविधा भी मिलेगी। प्रमुख अधीक्षिका डॉ. अजय राना ने बताया कि डेंटल क्लीनिक तैयार हो रहा है। इसमें मशीनें और उपकरण भी लगाए जाएंगे। इससे दांतों के मरीजों को बेहतर इलाज के साथ सर्जरी की सुविधा भी मिल सकेगी।
विज्ञापन


दूसरी मंजिल पर हॉल बनाने का कार्य तेज
आगरा। एसएन मेडिकल कॉलेज की ओपीडी पर दूसरी मंजिल (हॉल) बनाने का कार्य तेज कर दिया है। ये दो-तीन महीने में तैयार हो जाएगा। इसके बनने से काउंटर बढ़ जाएंगे, जिससे मरीजों को सुविधा मिलेगी। इसके अलावा बाल रोग और स्त्री रोग के लिए ओपीडी कॉम्प्लेक्स का निर्माण भी जल्द शुरू होने वाला है। प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि ओपीडी के हॉल को दोमंजिला बनाया जा रहा है। इसका कार्य तेजी से करने के निर्देश दिए हैं। इसके बनने से पर्चा और दवाओं के काउंटर बढ़ा दिए जाएंगे। इससे मरीजों को लंबी लाइन में लगने से बचाव होगा। इसके अलावा बाल रोग और स्त्री रोग के लिए भी अलग से ओपीडी कॉम्प्लेक्स बनाया जाएगा। इसका टेंडर हो चुका है, मुख्यमंत्री इसका उद्घाटन कर चुके हैं। ओपीडी कॉम्प्लेक्स को छत से बाल रोग-स्त्री रोग विभाग से भी जोड़ा जाएगा, जिससे गंभीर हालत में तत्काल मरीज को विभाग शिफ्ट किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed