फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dense fog and temperature dropped in Mainpuri

Mainpuri News: दूसरे दिन भी छाया घना कोहरा, थमी वाहनों की रफ्तार, ठंड से ठिठुरे लोग

Tue, 20 Dec 2022 11:24 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: आगरा ब्यूरो Updated Tue, 20 Dec 2022 11:24 PM IST
सार

सोमवार को जहां सीजन का पहला कोहरा पड़ा। इससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया था। लेकिन मंगलवार को भी सुबह कोहरे में लिपटी रही। 

विज्ञापन
Dense fog and temperature dropped in Mainpuri
मैनपुरी में छाया कोहरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी जिले में कोहरे ने अब अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। लगातार दूसरे दिन मंगलवार को भी जिले भर घना कोहरा छाया रहा। इससे सड़कों पर वाहनों की रफ्तार थमी रह तो वहीं सर्दी का भी अहसास अधिक हुआ। सुबह 11 बजे धूप निकली तो धीरे-धीरे मौसम साफ हुआ और लोगों को राहत मिल गई।

विज्ञापन


दिसंबर के दूसरे पखवाड़े में सर्दी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। सोमवार को जहां सीजन का पहला कोहरा पड़ा। इससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया था। लेकिन मंगलवार को भी सुबह कोहरे में लिपटी रही। कोहरा इतना घना था कि एक ओर जहां सड़कों पर दृश्यता शून्य थी तो वहीं आसमान से पानी की फुहार गिर रही थी। 
विज्ञापन


सुबह तापमान सात डिग्री सेल्सियस के करीब रहा। इससे लोग ठिठुरते रहे। कोहरा अधिक होने के चलते घरों से बाहर निकलने में भी लोगों को परेशानी हुई। नेशनल हाइवे से लेकर लिंक रोड तक सभी जगह वाहन चालक लाइट जलाकर बमुश्किल रेंगते नजर आए। इससे लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। सुबह 11 बजे के बाद जब आसमान में धूप खिली तो कोहरा छटना शुरू हो गया। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि दोपहर में धूप निकलने से तापमान में बढ़त दर्ज की गई। दिन में अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के करीब रहा। सर्दी से बचने के लिए लोग धूप सेंकते नजर आए। हालांकि शाम को चार बजे के बाद फिर से तामपान में गिरावट शुरू हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed