{"_id":"6957cd02fc9e6e47f80a8fee","slug":"dense-fog-disrupts-rail-traffic-avadh-express-delayed-by-6-5-hours-14-trains-late-in-agra-2026-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: कोहरे ने थामी रेलवे की रफ्तार...साढ़े छह घंटे बाद स्टेशन पहुंची अवध एक्सप्रेस, ये 14 ट्रेनें भी लेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: कोहरे ने थामी रेलवे की रफ्तार...साढ़े छह घंटे बाद स्टेशन पहुंची अवध एक्सप्रेस, ये 14 ट्रेनें भी लेट
Fri, 02 Jan 2026 07:19 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 02 Jan 2026 07:19 PM IST
सार
कोहरे की वजह से ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया है। अवध एक्सप्रेस सबसे ज्यादा साढ़े छह घंटे की देरी से आगरा कैंट स्टेशन पहुंची। मथुरा जंक्शन से चलने वाली उत्कल एक्सप्रेस भी 6 घंटे देरी से रवाना हुई।
विज्ञापन
ट्रेन कोहरा
- फोटो : ANI
विस्तार
आगरा ट्रेनों की लेटलतीफी से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। आगरा कैंट, मथुरा जंक्शन, राजा की मंडी, ईदगाह से कई सुपरफास्ट, एक्सप्रेस और राजधानी ट्रेनें निर्धारित समय से घंटों देरी से रवाना हुईं। शुक्रवार को आगरा कैंट से गुजरने वाली 14 ट्रेन कोहरे के कारण घंटों लेट रहीं।
अवध एक्सप्रेस सबसे ज्यादा साढ़े छह घंटे की देरी से आगरा कैंट स्टेशन पहुंची। मथुरा जंक्शन से चलने वाली उत्कल एक्सप्रेस भी 6 घंटे देरी से रवाना हुई। आगरा कैंट से प्रयागराज–लालगढ़ सुपरफास्ट 4 घंटे 47 मिनट, उत्कल एक्सप्रेस 3 घंटे 45 मिनट, नांदेड़–श्रीगंगानगर सुपरफास्ट 3 घंटे 3 मिनट, महाकौशल एक्सप्रेस 2 घंटे 4 मिनट और जबलपुर–निजामुद्दीन सुपरफास्ट 1 घंटे लेट रही।
मथुरा जंक्शन पर नई दिल्ली–सिकंदराबाद सुपरफास्ट 3 घंटे 6 मिनट और देहरादून–कोटा एसी एक्सप्रेस 1 घंटे 12 मिनट देरी से चली। राजा की मंडी से कर्नाटक एक्सप्रेस 1 घंटे 56 मिनट लेट रही। ईदगाह से अनन्या एक्सप्रेस 4 घंटे और पारसनाथ एक्सप्रेस 3 घंटे देरी से रवाना हुई। ट्रेनों की देरी से यात्रियों को प्लेटफार्मों पर लंबा इंतजार करना पड़ा। इस बारें में रेलवे की पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि कोहरे के कारण ट्रेनें लेट हैं।