फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   denmark's prime minister lars lokoc rasmussen visits to taj mahal with his wife

डेनमार्क के प्रधानमंत्री ने पत्नी संग किया ताज का दीदार, विजिटर बुक में लिखा- ब्यूटीफुल

Sun, 20 Jan 2019 11:05 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 20 Jan 2019 11:05 AM IST
विज्ञापन
denmark's prime minister lars lokoc rasmussen visits to taj mahal with his wife
डेनमार्क के प्रधानमंत्री और उनकी पत्नी

डेनमार्क के प्रधानमंत्री लॉर्स लोएक रासमुसेन ने पत्नी सोलरन रासमुसेन के साथ रविवार को ताजमहल का भ्रमण किया। वो सूर्योदय के साथ ताज की खूबसूरती में खो गए। डेढ़ घंटे की विजिट के दौरान उन्होंने ताज के निर्माण की कहानी जानने में उत्सुकता दिखाई। दोपहर को आगरा किले का भ्रमण किया। 

विज्ञापन


डेनमार्क के प्रधानमंत्री के विजिट के मद्देनजर ताजमहल की टिकट खिड़कियों को सुबह 6.15 बजे बंद कर दिया गया था। वो पत्नी सोलरन और प्रतिनिधिमंडल के साथ 6.45 बजे ताज पहुंचे। उस वक्त हल्की सी धुंध छाई हुई थी। 
विज्ञापन


उन्होंने ताज के मुख्य गुंबद से लेकर दशहरा घाट तक भ्रमण किया। यहां से यमुना का व्यू देखा। इसके बाद पच्चेकारी और इतिहास की जानकारी ली। शाहजहां और मुमताज के प्रेम की कहानी जानने में वह खासे उत्सुक नजर आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

‘सिर्फ एक शब्द... सुंदर।’

denmark's prime minister lars lokoc rasmussen visits to taj mahal with his wife
पत्नी के साथ फोटो खिंचवाते डेनमार्क के प्रधानमंत्री
इस दौरान उन्होंने पत्नी के साथ ताज में कई स्थानों पर फोटो खिंचवाए। डेढ़ घंटे तक ताज का दीदार करने के बाद उन्होंने विजिटर बुक में ताज के लिए सिर्फ यह लिखा, ‘सिर्फ एक शब्द... सुंदर।’ 

दोपहर 12 बजे डेनमार्क के प्रधानमंत्री ने पत्नी के साथ आगरा किला में भ्रमण किया। गाइड से उन्होंने आगरा किले के इतिहास और शाहजहां के यहां से ताज निहारने की कहानी जानकर हैरानी जताई। वह एक घंटे तक आगरा किले में रहे। इस दौरान आगरा किले को भी आम पर्यटकों के लिए बंद किया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed