फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   dengue patient found after ten days in agra

Agra: दस दिन बाद फिर डेंगू का एक मरीज मिला, 17 साल के किशोर में हुई पुष्टि

Wed, 12 Oct 2022 12:07 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 12 Oct 2022 12:07 AM IST
सार

आगरा में 10 दिन बाद फिर डेंगू का एक मरीज मिला है। जिले में अब तक आठ मरीज मिल चुके हैं। राहत की बात यह है कि कोई भी मरीज गंभीर अवस्था में नहीं पहुंचा।   

विज्ञापन
dengue patient found after ten days in agra
डेंगू-मलेरिया वार्ड (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा जिले में 10 दिन बाद फिर एक मरीज में डेंगू मिला है। ताजगंज में होटल ताज व्यू के पास पुरानी मंडी निवासी 17 वर्षीय किशोर में डेंगू की पुष्टि हुई है। राहत की बात यह है कि मरीज की स्थिति ठीक है। घर पर रहकर ही वह चिकित्सकों के परामर्श के अनुरूप दवाएं ले रहा है। 

विज्ञापन


जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. नीरज कुमार ने बताया कि मरीज के घर और आसपास एंटी लार्वा का छिड़काव करा दिया गया है। नगर निगम को फॉगिंग कराने के लिए भी सूचित कर दिया है। मरीज के घर के आसपास एडीज मच्छर का लार्वा नहीं मिला है, जिसके काटने से डेंगू होता है। नाली में क्यूलेक्स मच्छर ही मिले हैं। उन्होंने बताया कि मरीज के परिवार में बाकी लोग स्वस्थ हैं। परिवार व क्षेत्र के लोगों को जागरूक किया गया है कि वह घर में और आसपास मच्छर का लार्वा नहीं पनपने दें।  

विज्ञापन

अब तक आठ मरीज मिल चुके 

इस वर्ष जिले में डेंगू के 8 मरीज मिल चुके हैं। राहत की बात यह है कि मरीज गंभीर अवस्था में नहीं पहुंच रहे हैं। मलेरिया के मरीजों की संख्या जिले में 6 हो चुकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सलाह: जलभराव नहीं होने दें

जिला मलेरिया अधिकारी का कहना है कि ठंड की दस्तक धीरे-धीरे होने लगी है। ठंड बढ़ने के साथ मच्छरों के काटने के प्रभाव कम होने लगेंगे। डेंगू और मलेरिया का खतरा कम हो जाएगा। तब तक खुद को मच्छरों के काटने से बचाना है। 

उनकी सलाह है कि बारिश में घर के छत और आसपास जलभराव न होने दें। डेंगू के मच्छर साफ पानी में पनपते हैं। कबाड़ आदि में पानी न जमा होने पाए। कूलर का पानी बदलते रहें। अब कूलर बिना पानी के चलाएं तो और अच्छा है। मच्छरदानी का इस्तेमाल करें और पूरी बाजू के कपड़े पहनें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed