फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dengue in two children ELISA test of 11 samples detected

Dengue in Agra: दो बच्चों को डेंगू, 11 नमूनों की एलाइजा जांच में चला पता

Tue, 22 Nov 2022 02:54 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 22 Nov 2022 02:54 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश संचारी रोग निदेशक डॉ. एके सिंह और स्वास्थ्य विभाग की टीम को 10 अस्पतालों का सर्वे करने पर दो जगह डेंगू मरीज भर्ती मिले। इनमें सिनर्जी प्लस हॉस्पिटल में फिरोजाबाद और शांति वेद हॉस्पिटल में मैनपुरी का मरीज भर्ती था।

विज्ञापन
Dengue in two children ELISA test of 11 samples detected
डेंगू। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

स्वास्थ्य विभाग की 11 नमूनों की एलाइजा जांच में दो बच्चों में डेंगू की पुष्टि हुई है। इनकी जानकारी निजी लैब ने दी थी। बच्चों की हालत में सुधार है, परिजन घर पर ही इलाज करा रहे हैं। जिले में अब डेंगू के कुल मरीजों की संख्या 21 हो गई है। वहीं 10 अस्पतालों के सर्वे में फिरोजाबाद और मैनपुरी के दो मरीज भर्ती मिले हैं। 
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि निजी लैब से 11 संदिग्ध मरीजों की जानकारी आई थी। इस पर टीम ने इनके नमूनों की एलाइजा जांच कराई, इसमें दो बच्चों में डेंगू मिला है। इनमें आठ साल का बालक आवास विकास कॉलोनी का रहने वाला और छह साल की बच्ची पीपलमंडी की है। रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर इनके घर टीम भेजी। बच्चों की हालत में सुधार है और घर पर ही इलाज हो रहा है। इनके घर और आसपास एंटी लार्वा का छिड़काव कराया गया। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - Agra: इन कॉलोनियों के नाम बदलकर फिर रखे जाएंगे नरकपुरी, बदबू विहार, घिनौना नगर, जानें वजह
विज्ञापन
विज्ञापन

फिरोजाबाद-मैनपुरी के भर्ती मिले मरीज

उत्तर प्रदेश संचारी रोग निदेशक डॉ. एके सिंह और स्वास्थ्य विभाग की टीम को 10 अस्पतालों का सर्वे करने पर दो जगह डेंगू मरीज भर्ती मिले। इनमें सिनर्जी प्लस हॉस्पिटल में फिरोजाबाद और शांति वेद हॉस्पिटल में मैनपुरी का मरीज भर्ती था। हालत में सुधार हो रहा है। इसके अलावा उजाला सिग्नस रेनबो हॉस्पिटल, प्रभा हॉस्पिटल, केएन हॉस्पिटल, शुभम हॉस्पिटल, नर्मदा हॉस्पिटल, जेडी हॉस्पिटल, आरएस हॉस्पिटल और अमरनाथ हॉस्पिटल में कोई मरीज डेंगू का नहीं मिला। सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि फिरोजाबाद और मैनपुरी के मिले मरीजों की जानकारी संबंधित जिले के सीएमओ को दे दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed