फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   dengue confirmed on two more patient

एसएन में दो और मरीजों को डेंगू की पुष्टि

Wed, 07 Sep 2016 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 07 Sep 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
dengue confirmed on two more patient
Dengue - फोटो : Amar ujala
दो और मरीजों को डेंगू की पुष्टि हुई है। इसमें एक भरतपुर और दूसरा केदार नगर का है। दोनों मरीज एसएन मेडिकल कालेज के डेंगू वार्ड में भर्ती हैं। यहां भर्ती 25 मरीजों में से बाकी की अभी रिपोर्ट नहीं आई है। डेंगू वार्ड प्रभारी डा. मृदुल चतुर्वेदी ने बताया कि मरीजों का इलाज चल रहा है। इलाज के बाद उनकी हालत में सुधार है। बीमारी में भूख कम हो जाती है। ऐसे में जूस, शिकंजी, दूध लेना ज्यादा फायदेमंद है। दवा लेने के साथ ही भरपूर आराम करें। गुनगुना पानी पीएं। 
विज्ञापन


146 लैब से मंगाई जा रही रिपोर्ट
प्राइवेट पैथोलॉजी लैब से रोजाना संदिग्ध मरीजों का सैंपल स्वास्थ्य विभाग पहुंचता है। सीएमओ डा. बीएस यादव ने बताया कि रोजाना 146 लैब से रिपोर्ट प्राप्त होती है। इसकी एसएन मेडिकल कालेज के वायरोलॉजी लैब जांच कराई जाती है। जहां मरीज भर्ती होता है, उसकी भी मानीटरिंग की जाती है।
विज्ञापन


प्लेटलेट्स कम होना ही डेंगू नहीं
प्लेटलेट्स कम होना डेंगू होने की पुष्टि नहीं है। वायरल फीवर और प्लेटलेट्स कम होना स्वाभाविक है। प्राइवेट हास्पिटल में कम प्लेटलेट्स के नाम पर मरीजों को भयभीत किया जा रहा है। प्लेटलेट्स बढ़ाने के लिए जंबो पैक चढ़ाकर मरीजों को लूटा जा रहा है। विशेषज्ञ बताते हैं कि वायरल फीवर होने से शरीर की प्रतिरोधक क्षमता कम हो जाती है, इससे बोन मेरो प्रभावित होता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस स्थिति पर खतरनाक
- ब्लड प्रेशर कम हो जाना
- पेशाब रुक जाना 
- शरीर नीला पड़ जाना, ठंडा पड़ जाना
- मुंह-नाक, मलद्वार से खूना आना

गिलोय-तुलसी का काढ़ा फायदेमंद
क्षेत्रीय आयुर्वेद एवं यूनानी चिकित्साधिकारी डा. बीबी यादव बताते हैं कि वायरल फीवर में गिलोय-तुलसी का काढ़ा पीना बेहद फायदेमंद है। गिलोय धनवटी, गिलोय चूर्ण और पपीते के जूस का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। जोड़ों में दर्द के लिए सिंहनाद गुग्गल की दवा ली जा सकती है। पंचकुंड के तेल से जोड़ों की मालिश करने से दर्द से आराम मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed