{"_id":"64fb57d3343a8d16d4046690","slug":"dengue-confirmed-in-5-including-two-girls-kasganj-news-c-175-1-sagr1032-4334-2023-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: दो बालिकाओं सहित 5 में डेंगू की पुष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: दो बालिकाओं सहित 5 में डेंगू की पुष्टि
Fri, 08 Sep 2023 10:50 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Fri, 08 Sep 2023 10:50 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। जिले में मौसम की मार से हर कोई परेशान है। डेंगू लगातार अपना कहर बरपा रहा है। जिला अस्पताल पर 2 बालिकाओं सहित 3 महिलाओं में डेंगू की पुष्टि हुई। वहीं, दो मरीजों में एनएस-1 पॉजिटिव पाया गया। जिला अस्पताल पर मरीजों की कतार लगी रही। भीड़ के चलते मरीजों को काफी दिक्कतें हुई।
ग्राम मैंमडी की बुखार से पीड़ित पिंकी (15), ममता (12) की रक्त की जांच में डेंगू की पुष्टि हो गई। ग्राम वाहिदपुर में सरोज (95) की रक्त जांच में डेंगू की पुष्टि हुई। जिले में अब तक 50 मरीज डेंगू से संक्रमित निकल चुके हैं। पथरेकी की सरोज एवं मिर्जापुर की अवधेश कुमारी एनएस-1 पॉजिटिव पाई गई। इनकी अब डेंगू की पुष्टि के लिए एलाइजा जांच होगी। जिला अस्पताल में ओपीडी बंद होने तक 1107 मरीज पहुंचे। मरीजोंं की संख्या अधिक होने से काउंटर पर मरीजों की लाइन लग गई। पर्चा बनवाने के लिए मरीजों को काफी दिक्कतें हुई। अस्पताल के संक्रामक विभाग में मरीजों की सबसे अधिक भीड़ रही। बुखार के 145 मरीज आए। जिसमें डेंगू, मलेरिया, टाइफाइड की 133 जांच की गई। अधिक जांच होने से लैब पर भी काफी भीड़ रही। मरीजों को अपनी रिपोर्ट के लिए काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। अस्पताल पर डायरिया के 19 एवं सांस के 38 मरीज आए। इसके अलावा काफी संख्या में महिलाएं प्रसव पूर्व जांच की गई। नेत्र विभाग में भी मरीजों की भीड़ रही। 100 मरीज आंखों की समस्या लेकर अस्पताल पर आए।