फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dengue And Viral Fever Patients Red Rash On Body

आगरा में डेंगू-वायरल बुखार: शरीर पर लाल चकत्ते, पेट में भरा मिल रहा पानी, चिकित्सकों को मरीजों मिले ये लक्षण

Wed, 13 Oct 2021 12:52 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 13 Oct 2021 12:52 PM IST
सार

पेट में पानी भरा हुआ था, जांच में लिवर में सूजन है। डेंगू के तीन से पांच मरीजों में ऐसी स्थिति सामने आई है, एसएन कॉलेज के डेंगू वार्ड में अभी तक 200 से अधिक मरीजों को उपचार दिया गया है।
 

विज्ञापन
Dengue And Viral Fever Patients Red Rash On Body
एसएन के डेंगू वार्ड में भर्ती मरीज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती हो रहे डेंगू के मरीजों में शरीर पर लाल चकत्ते और पेट में पानी भरने की समस्या भी मिल रही है। औसतन दस में से 3-5 मरीजों में यह दिक्कत है। इन मरीजों के लिवर में सूजन भी पाई गई है। इन मरीजों में फिरोजाबाद के ज्यादा मामले हैं। 

विज्ञापन

एसएन के डेंगू वार्ड प्रभारी डॉ. मृदुल चतुर्वेदी ने बताया कि बीते सात दिन में डेंगू के 63 मरीज भर्ती हुए। इनमें से सात बच्चे हैं। इनमें से 29 मरीजों की हालत गंभीर मिली। इनके शरीर पर लाल चकत्ते पाए गए। पेट में पानी भरा हुआ था, जांच में लिवर में सूजन भी पाई गई। सात मरीजों के रक्तस्राव भी मिला। पूछताछ में इनमें से अधिकांश मरीजों ने तीन से पांच दिन आसपास झोलाछाप से इलाज कराया। सात से नौ मरीज ऐसे भी रहे, जिन्होंने बुखार उतरने के बाद दवा बंद कर दीं और फिर से बुखार आ गया। जांच कराने पर डेंगू की पुष्टि हुई। ऐसे मरीजों को जरूरत पर प्लेटलेट्स भी लगाई गईं। इलाज के तीन से पांच दिन में हालत में सुधार भी हो रहा है। 
विज्ञापन


बच्चों में डेंगू के मामले घटे, लेकिन हालत मिल रही गंभीर: डॉ. पंकज कुमार
बाल रोग विभाग के डेंगू वार्ड प्रभारी डॉ. पंकज कुमार ने बताया कि बीते एक सप्ताह में बच्चों में डेंगू के मामले कम हुए हैं। खासतौर से फिरोजाबाद से आने वाले मरीजों की संख्या आधे से कम हो गई है। हालांकि अभी भी औसतन रोजाना दो बच्चे भर्ती हो रहे हैं। जिनमें हालत गंभीर मिल रही है। बच्चों में पानी की कमी के अलावा झोलाछाप या फिर खुद की डॉक्टरी से उनको यह परेशानी ज्यादा बढ़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आगरा के 11 मरीज समेत 15 को डेंगू
आगरा एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती नौ मरीजों की एलाइजा जांच में डेंगू मिला है। इसमें से सबसे ज्यादा आगरा के 11 मरीज हैं। अब आगरा के मरीजों की संख्या 296 हो गई है। इसमें से 198 मरीज ठीक हो गए हैं। एक की मौत हुई है।

सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि आगरा में डेंगू के 11 नए मरीज मिले हैं, इनमें से पांच एसएन में भर्ती हैं। अब डेंगू के 300 मरीजों में से 198 ठीक हो गए हैं। 98 मरीज सरकारी और निजी अस्पताल में भर्ती हैं। एसएन कॉलेज के प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि अभी डेंगू वार्ड में 16 मरीजों का इलाज चल रहा है। इनमें से नौ की रिपोर्ट आई है, जिनमें डेंगू मिला है। आगरा के पांच मरीज हैं। मथुरा, फिरोजाबाद, इटावा और अलीगढ़ के एक-एक मरीज हैं। इसमें मेडिसिन के डेंगू वार्ड में नौ और बाल रोग विभाग के डेंगू वार्ड में सात मरीज भर्ती हैं। चार बच्चों समेत 10 मरीज ठीक होने पर घर भेज दिए हैं। चार बच्चों समेत आठ नए मरीज भर्ती किए हैं।

यूपी चुनाव 2022 : शिवपाल ने कहा- समाजवादी पार्टी से गठबंधन हमारी प्राथमिकता, भाजपा-कांग्रेस से नहीं मिलाएंगे 'हाथ'
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed