फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Demonstration of sanitation workers for non-payment of salary, uproar

वेतन वेतन न मिलने पर सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन, हंगामा

Tue, 21 Dec 2021 12:16 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 21 Dec 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
Demonstration of sanitation workers for non-payment of salary, uproar
वेतन वेतन न मिलने पर सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन, हंगामा
विज्ञापन

टूंडला। नगर पालिका के ठेका कर्मचारियों ने सोमवार को सात माह से वेतन न मिलने को लेकर पालिका कार्यालय में जमकर प्रदर्शन करते हुए हंगामा किया। भाजपा पदाधिकारियों के साथ पहुंचे विधायक ने कर्मचारियों की बात सुनी। उन्होंने कर्मचारियों को आश्वासन देते हुए वेतन दिलाने की बात कही।
गौरतलब है कि पालिका के 150 ठेका कर्मचारियों को सात माह से वेतन का भुगतान नहीं किया जा रहा है। सोमवार शाम ठेका कर्मचारी पालिका पहुंचे और नारेबाजी करने लगे। ईओ मुकेश कुमार ने उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह ठेकेदार को बुलाने की मांग पर अड़ गए। इसका पता चलने पर विधायक प्रेमपाल धनगर मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के साथ गलत हो रहा है। वे खुद इस मामले को देखेंगे। उन्होंने इस मामले में ईओ से नाराजगी जताई।
विज्ञापन

विधायक के जाने के बाद कर्मचारी भाजपा नेता शैलेंद्र वाल्मीकि के नेतृत्व में कोतवाली पहुंच गए और ठेकेदार के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करने की मांग पर अड़ गए। समाचार लिखे जाने तक कर्मचारी कोतवाली में जमे हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

30-30 हजार देकर नौकरी पाने का आरोप
ठेका सफाई कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि उन्हें ठेकेेदार ने ठेके पर नौकरी देने के नाम पर 30-30 हजार रुपए सुविधा शुल्क लिया था। कर्ज लेकर काम मिला, अब वेतन नहीं मिल रहा है। इतना ही नहीं पूर्व में सरकार द्वारा निर्धारित जो वेतन मिलता था उसमें भी मासिक कटौती की जाती थी। वहीं कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि वेतन नहीं तो काम भी नहीं। उन्होंने कहा कि जल्द उनका वेतन नहीं दिया गया तो शहर की सफाई व्यवस्था को ठप कर दिया जाएगा।
.................
शासन से ही कम हुई ग्रांट
कोरोना काल में ही पालिका की ग्रांट को शासन ने कम कर दिया था। इसे अभी नहीं बढ़ाया गया है। इसके चलते स्थायी व संविदा कर्मचारियों का ही भुगतान हो पा रहा है। यह समस्या टूंडला में ही नहीं प्रत्येक जगह है। ग्रांट बढ़ते ही सभी का पूरा भुगतान करा दिया जाएगा। -मुकेश कुमार, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद टूंडला

.............
शोषण नहीं होने देंगे
भाजपा नेताओं पदाधिकारियों के आरोप निराधार हैं। हम कर्मचारियों के पक्ष में हैं। कर्मचारियों का शोषण नहीं होने दिया जाएगा। इस महीने का भुगतान एक-दो दिन में कर दिया जाएगा। ग्रांट आते ही बकाया भुगतान भी कर दिया जाएगा। -राहुल चक, पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि, नपाप टूंडला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed