फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Demolition of ancestral house will cause trouble

Agra News: पुश्तैनी मकान तोड़े जाने से होगी परेशानी

Mon, 31 Jul 2023 04:23 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 31 Jul 2023 04:23 PM IST
विज्ञापन
Demolition of ancestral house will cause trouble
पुश्तैनी मकान तोड़े जाने से होगी परेशानी
विज्ञापन


-ग्रामीणों ने सपा नेताओं के साथ ज्ञापन दिया



संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। मैनपुरी-सिरसागंज मार्ग स्थित गांव गड़ारा के ग्रामीणों ने सपा नेताओं के साथ डीएम को ज्ञापन दिया है। ज्ञापन में गांव में सड़क किनारे बने मकानों को तोड़े जाने की प्रस्तावित कार्रवाई रोके जाने की मांग की है। डीएम ने जांच कराकर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

सपा जिलाध्यक्ष पूर्व मंत्री आलोक शाक्य के नेतृत्व में गांव गड़ारा के ग्रामीण कलेक्ट्रेट पहुंचे। नारेबाजी करने के बाद डीएम को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में कहा है कि विधानसभा क्षेत्र करहल में आने वाला गांव गड़ारा मैनपुरी सिरसागंज मार्ग पर दशकों से बसा हुआ है। मैनपुरी सिरसागंज मार्ग गांव गड़ारा के बीच से होकर निकलता है। कुछ दिन पहले प्रशासन द्वारा सड़क किनारे बने मकानों पर लाल निशान लगाकर मकान मालिकों को खुद ही अपने मकान तोडऩे के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


ज्ञापन में कहा है कि गांव में सड़क किनारे दशकों से मकान बने हुए हैं। यह मकान सड़क से हटकर बने हैं। प्रशासन की कार्रवाई से ग्रामीण दहशत में आ गए हैं। अगर मकान तोड़े जाते हैं तो ग्रामीणों का बहुत अधिक नुकसान होगा। तथा कई परिवार बेघर भी हो जाएंगे। ज्ञापन में मकान नहीं तोड़े जाने की मांग की गई है। ज्ञापन की प्रति एसडीएम घिरोर तथा अधिशासी अभियंता प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग फिरोजाबाद को भी भेजी गई है। श्याम सिंह, रामवीर सिंह, संदीप, रामलखन, अरविंद कुमार, अंगूरी देवी, मंदोदरी, मोहित, प्रेमपाल सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




पंकज मिश्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed