फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Demand to implement classification in reservation in the state

Agra News: प्रदेश में आरक्षण में वर्गीकरण लागू किए जाने की मांग

Mon, 21 Oct 2024 12:09 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 21 Oct 2024 12:09 AM IST
विज्ञापन
Demand to implement classification in reservation in the state
कासगंज। महर्षि वाल्मीकि मेला कमेटी द्वारा नदरई गेट स्थित कम्युनिटी हॉल में विचार गोष्ठी व सम्मान समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ने प्रदेश में अनुसूचित जाति के आरक्षण में वर्गीकरण लागू करने की मांग की।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि मौसम वैज्ञानिक ब्रहमप्रकाश वाल्मीकि ने कहा कि संविधान में अनुसूचित जाति के लिए आरक्षण की व्यवस्था है। सुप्रीम कोर्ट ने अनुसूचित जातियों में उप-वर्गीकरण को लेकर राज्यों को निर्देश दिए हैं। हरियाणा सरकार ने प्रदेश में आरक्षण में वर्गीकरण लागू कर दिया है। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ से आरक्षण में वर्गीकरण लागू करने की मांग की। उन्होंने कहा कि शिक्षा से उन्नति का मार्ग खुलता है। अपने बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित करें। हम सभी को समाज के हित में काम करना चाहिए। मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह देकर व शॉल ओढ़ाकर उन्हें सम्मानित किया।
विज्ञापन

मेला कमेटी द्वारा शोभायात्रा कमेटी अध्यक्ष विनोद वाल्मीकि, प्रदेश अध्यक्ष सफाई कर्मचारी मजदूर संघ प्रमोद प्रेमी,प्रांतीय महामंत्री बिल्लू चौहान, भाजपा जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी, भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष डीएस लोधी, समाज सेवी गौतम दास, संरक्षक रामखिलाड़ी वाल्मीकि, महामंत्री संजीव वाल्मीकि सहित शोभायात्रा में शामिल हुए स्वरूपों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ समाजसेवी राजपाल ने की। संचालन मुकेश वाल्मीकि ने की । इस दौरान मोहित तेजधारी, सुमित,उमेश, लवजीत सिंह,विनीत वाल्मीकि, अजय मैसी, शैलेंद्र लोधी, अशोक सहित अन्य समाज बंधु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed