फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Demand to change name of Idgah railway station Rajya Sabha member sent a letter to Railway Minister

Agra: ईदगाह रेलवे स्टेशन का नाम बदलने की मांग, राज्यसभा सदस्य नवीन जैन  रेल मंत्री को भेजा पत्र

Mon, 10 Mar 2025 10:27 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 10 Mar 2025 10:27 AM IST
सार

आगरा के ईदगाह रेलवे स्टेशन का नाम रावली महादेव रखा जाने की मांग उठी है।  राज्यसभा सदस्य नवीन जैन ने रेल मंत्री को पत्र भेजा है। नाम बदलने के पीछे तर्क दिया गया है कि सांस्कृतिक और धार्मिक आधार पर परिवर्तन की जरूरत है।
 

विज्ञापन
Demand to change name of Idgah railway station Rajya Sabha member sent a letter to Railway Minister
नवीन जैन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा ईदगाह रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर रावली महादेव रेलवे स्टेशन रखा जाए। राज्यसभा सदस्य नवीन जैन ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र भेजकर सांस्कृतिक और धार्मिक आधार पर परिवर्तन की जरूरत बताई है।
विज्ञापन


सांसद ने पत्र में लिखा है कि ईदगाह रेलवे स्टेशन का नाम मुगलकालीन इतिहास से जुड़ा हुआ है। ईदगाह मस्जिद का निर्माण शाहजहां ने 1674 में कराया था, जबकि रेलवे स्टेशन की स्थापना अंग्रेजों के शासनकाल (150 वर्ष पूर्व) में हुई थी। वर्तमान में भारत औपनिवेशिक प्रतीकों को हटाकर अपनी संस्कृति और परंपराओं का पुनः गौरव स्थापित कर रहा है, ऐसे में इस स्टेशन का नाम बदलना उचित है।
विज्ञापन


सांसद ने नाम परिवर्तन के पीछे रावली महादेव मंदिर का विशेष महत्व बताया है। पत्र में लिखा है कि कहा जाता है, मंदिर की स्थापना आमेर के राजा मान सिंह ने वर्ष 1582 में की थी, जब वह अफगानिस्तान के युद्ध क्षेत्र से शिवलिंग लेकर आए थे। ब्रिटिश शासनकाल में रेलवे लाइन बिछाते समय भी इस मंदिर को हटाने के प्रयास किए गए, लेकिन सभी असफल रहे। अंततः रेलवे ट्रैक को एस के आकार में मोड़ना पड़ा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed