फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Demand to ban heavy vehicles following Home Guard's death; villagers stage a protest.

Agra News: होमगार्ड की मौत के बाद भारी वाहनों पर रोक की मांग, ग्रामीणों का धरना

Sun, 04 Oct 2026 02:24 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 04 Oct 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
Demand to ban heavy vehicles following Home Guard's death; villagers stage a protest.
अछनेरा धरना स्थल रायभा पुल के नीचे
अछनेरा। किरावली-रायभा मार्ग पर शनिवार दोपहर अज्ञात वाहन की टक्कर से एक होमगार्ड की मौत हो गई। इस हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने दक्षिणी बाईपास रायभा पुल के पास धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। वे आबादी वाले मार्गों पर अवैध मिट्टी खनन और बड़े वाहनों के आवागमन पर रोक लगाने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन


नगला खुशहाली निवासी होमगार्ड रोहताश (45) की मौत के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। ग्रामीणों का आरोप है कि आबादी वाले मार्गों पर भारी वाहनों और मिट्टी से भरे डंपरों का आवागमन लगातार बना हुआ है। इन वाहनों के कारण सड़क हादसों का खतरा बढ़ गया है। गांव के बनवारी, धीरज परमार, शैलेंद्र, विशाल ठाकुर ने धरना दिया। अछनेरा शैलेंद्र सिंह ने बताया धरना दे रहे ग्रामीणों को समझाया कि ये स्टेट हाईवे है। भारी वाहनों का आवागमन रोकना उच्चाधिकारियों के कार्य क्षेत्र में आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed