फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Demand raised for installing mesh fencing on the Yamuna bridge in Bateshwar; indefinite sit-in protest begins

Agra News: बटेश्वर में यमुना पुल पर जाली लगाने की मांग, अनिश्चितकालीन धरना शुरू

Fri, 09 Oct 2026 11:52 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
Demand raised for installing mesh fencing on the Yamuna bridge in Bateshwar; indefinite sit-in protest begins
बटेश्वर नारंगीघाट पर घृणा देते ग्रामीणों से वार्ता करते एस डी एम बाह और पीडब्लू डी के अधिकारी
बटेश्वर। आगरा-फिरोजाबाद बॉर्डर स्थित नौरंगी घाट यमुना पुल पर लगातार हो रहे हादसों और आत्महत्या की घटनाओं को रोकने के लिए ऑल इंडिया भाईचारा पार्टी ने शुक्रवार सुबह 11 बजे से अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू किया। कार्यकर्ताओं ने पुल के दोनों तरफ तत्काल लोहे की ऊंची जाली व बैरिकेडिंग लगाने की मांग की। धरने की सूचना मिलते ही लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अधिकारियों ने शाम करीब 5 बजे मौके पर पहुंचकर धरनारत नेताओं से वार्ता की। इसके बाद सहमति बनी कि शनिवार दोपहर 12 बजे पार्टी का प्रतिनिधिमंडल अधिकारियों को ज्ञापन सौंपेगा। पार्टी के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष होतम भैया तथा राष्ट्रीय संगठन मंत्री डॉ. रवेंद्र सिंह राजपूत ने कहा कि नौरंगी घाट पुल डेथ पॉइंट बन चुका है। सुरक्षा जाली न होने से आए दिन नौजवान नदी में कूदकर जान दे रहे हैं। उन्होंने बाजिदपुर, शंकरपुर और कचौरा घाट पुलों पर भी सुरक्षा जाली लगाने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान राष्ट्रीय महासचिव रूप सिंह राजपूत, केदार सिंह, सोनू निषाद, नेकराम, अजय, संतोष, राकेश और बृजेश समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन


जल्द ही समस्या का निस्तारण कराया जाएगा। - विनोद कुमार, उपजिलाधिकारी बाह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed