{"_id":"65edfe55bbb73b967a041122","slug":"demand-fulfilled-roadways-bus-service-to-ayodhya-will-start-from-today-kasganj-news-c-175-1-sagr1033-112347-2024-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: मांग हुई पूरी, आज से शुरू होगी अयोध्या तक रोडवेज की बस सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: मांग हुई पूरी, आज से शुरू होगी अयोध्या तक रोडवेज की बस सेवा
Mon, 11 Mar 2024 12:09 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Mon, 11 Mar 2024 12:09 AM IST
विज्ञापन
कासगंज। सोरोंजी तीर्थनगरी और श्रीराम के धाम अयोध्या को जोड़ने के लिए रोडवेज के द्वारा सोमवार से रोडवेज की बस सेवा शुरु की जाएगी। यह बस सेवा दोनों ही तीर्थनगरों को आपस में जोड़ेंगी। इसके लिए समय सारिणी और किराया सूची दोनों ही जारी कर दिए गए हैं। सोरोंजी से अयोध्या धाम तक जाने के लिए श्रीराम भक्तों को 770 रुपये किराया देना होगा।
सोरोंजी से अयोध्या तक बस का संचालन सोमवार से विधिवत उद्धाटन के बाद शुभारंभ होगा। यह बस कानपुर, लखनऊ होकर अयोध्या तक जाएगी। इसके लिए समय-सारिणी भी निर्धारित की गई है। अयोध्या मंदिर में श्रीराम लला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद लोग अयोध्या धाम के लिए सीधी बस सेवा शुरू करने के लिए लगातार मांग कर रहे थे। कायस्थ महासभा ने इस संबंध में ज्ञापन एआरएम को देकर अयोध्या के लिए बस चलाने की मांग की थी। लोगों की मांग को देखते हुए रोडवेज बस का संचालन सीधे अयोध्या धाम तक शुरु किया जा रहा है। बस शुरू होने से श्रीराम के दर्शन को जाने वाले भक्तों को सीधी रोडवेज बस सेवा मिल जाएगी।
एआरएम ओम प्रकाश ने बताया कि सोरोंजी से अयोध्या धाम जाने के लिए साधारण बस सेवा शुरू की गई है। सोरोंजी से यह बस सुबह 6:50 से शुरू होगी और 22:15 बजे पहुंचेगी। वापसी में अगले दिन सुबह 8:00 अयोध्या धाम से चलेगी। जिसके लिए किराया सूची भी जारी कर दी गई है।