फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Demand for setting up a bench in Agra intensified advocates rushed to MG Road

UP: आगरा में खंडपीठ स्थापना के लिए मांग हुई तेज, एमजी रोड पर दौड़े अधिवक्ता

Wed, 25 Dec 2024 09:34 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 25 Dec 2024 09:34 AM IST
सार

आगरा में खंडपीठ की मांग को लेकर अधिवक्ताओं का आंदोलन अब तेज हो गया है। अधिवक्ताओं ने दीवानी परिसर में प्रभातफेरी निकालकर एडवोकेट ऑफ यूनिटी के नारे लगाए।
 

विज्ञापन
Demand for setting up a bench in Agra intensified advocates rushed to MG Road
रन फॉर एडवोकेट यूनिटी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा में खंडपीठ की मांग लेकर अधिवक्ता वर्ष 1966 से आंदोलन करते चले आ रहे हैं। अब जनमंच ने आंदोलन का रूप परिवर्तित कर लिया है। जिसके चलते मंगलवार को दीवानी परिसर में प्रभातफेरी निकालकर एडवोकेट ऑफ यूनिटी के नारे लगाए। रन फॉर एडवोकेट यूनिटी के तहत एमजी रोड पर दौड़ लगाई।
विज्ञापन




पश्चिमी उत्तर प्रदेश जनमंच के अध्यक्ष चौधरी अजय सिंह ने बताया कि अब तक अधिवक्ता धरना प्रदर्शन करते आए हैं। उन्होंने अब प्रदर्शन को नया रूप दिया है। रन फॉर एडवोकेट यूनिटी के तहत 6 तहसीलों व जिला मुख्यालय सहित कमिश्नरी पर दौड़ लगाकर आंदोलन करेंगे। प्रथम चरण में दीवानी में प्रभातफेरी लगाकर एमजी रोड पर दौड़े।
विज्ञापन


 दूसरे चरण में 27 दिसंबर को सदर तहसील के अधिवक्ता दौड़ेंगे। इस दौरान वीरेंद्र फौजदार, फूल सिंह चौहान, पवन कुमार गुप्ता, बंगाली शर्मा, गिर्राज रावत, जीतेन चौहान, आकाश चाहर, विजय बघेल, चौधरी विशाल सिंह, श्याम सुंदर उर्फ प्रशांत सिकरवार, राजवीर सिंह यादव, उदयवीर सिंह, प्रदीप चाहर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed