{"_id":"6a00e3927ee8ffe6320b6d0b","slug":"demand-for-drinking-water-and-toilets-outside-cantt-station-prepaid-driver-ekta-union-submitted-a-memorandum-to-the-union-minister-of-state-agra-news-c-364-1-ag11005-128777-2026-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: कैंट स्टेशन के बाहर पेयजल और शौचालय की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: कैंट स्टेशन के बाहर पेयजल और शौचालय की मांग
विज्ञापन
आगरा। आगरा कैंट रेलवे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में पेयजल और शौचालय की सुविधा न होने पर प्रीपेड ड्राइवर एकता यूनियन ने केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल को ज्ञापन सौंपा। यूनियन ने महिलाओं के लिए निशुल्क शौचालय और यात्रियों के लिए पेयजल व्यवस्था शुरू कराने की मांग उठाई।
यूनियन के अध्यक्ष जहीर अब्बास ने बताया कि स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में पांच पार्किंग, सेकंड क्लास जनरल टिकट विंडो और आरक्षण केंद्र होने के बावजूद यात्रियों के लिए पीने के पानी की व्यवस्था नहीं है। वहीं महिलाओं और सामान्य श्रेणी के यात्रियों के लिए शौचालय की सुविधा भी उपलब्ध नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि एसी और स्लीपर श्रेणी के यात्रियों के लिए वेटिंग रूम हैं, लेकिन जनरल टिकट वालों के लिए सुविधा नहीं है। ज्ञापन देने वालों में महामंत्री अनिल शर्मा,चौ. रफीक, रईस खान, मजीद उस्मानी, राहुल माहौर, शकील अहमद, साबिर सरफराज आदि मौजूद रहे।