फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Demand for construction of drain near Kachauraghat tankDemand for construction of drain near Kachauraghat tank

Agra News: कचौराघाट टंकी के पास नाली निर्माण की मांग

Fri, 01 May 2026 01:13 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
Demand for construction of drain near Kachauraghat tankDemand for construction of drain near Kachauraghat tank
बाह। जैतपुर के कचौराघाट गांव में पानी की टंकी के पास की बस्ती में एक साल से गड्ढों में जमा हुए पानी में गिर कर बच्चे चुटैल होने और पनपे मच्छरों से रात की नींद छिनने से ग्रामीण गुस्से में हैं। लोगों ने नाली निर्माण और जलनिकासी की मांग उठाई है। कचौराघाट टंकी के पास की बस्ती में खुदी पड़ी नाली के गड्ढे हादसे का कारण बन रहे हैं। गांव के अरविंद, शिवम, मंशाराम, प्रेमसागर, हरदीप, द्रौपदी, ऊषा, सोनी, सीता और नीतू आदि ने बताया कि खुदी पड़ी नाली के गड्ढों में गिर कर बच्चे चुटैल हो रहे हैं। एक साल पहले नाली निर्माण के लिए खुदाई कराई गई थी। तब से जिम्मेदारों ने नाली को पक्का कराने की सुध नहीं ली है। गड्ढों में भरे पानी के कारण मच्छरों ने दिन का चैन और रात की नींद छीन ली है। ग्रामीणों ने पानी निकासी के लिए नाली के निर्माण और सफाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed