फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   delivery boy fell into drain along with his bike In Agra People nearby saved his life by running away

UP News: पानी में नहीं दिखा नाला, बाइक सहित गिरा डिलीवरी बॉय; फिर देवदूत बनकर पहुंचे लोग

Thu, 12 Sep 2024 10:33 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 12 Sep 2024 10:33 PM IST
सार

ताजनगरी में गुरुवार की शाम जलभराव की वजह से हादसा हो गया। पानी में नाला नहीं दिखा। इससे डिलीवरी बॉय बाइक सहित इसमें गिर गया। फिर आसपास के लोगों ने भागकर उसकी जान बचाई। 

विज्ञापन
delivery boy fell into drain along with his bike In Agra People nearby saved his life by running away
जितिन बघेल और नाले में गिरी बाइक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में थाना लोहामंडी के पास वाल्मीकि बस्ती में बुधवार रात को जलभराव की वजह से हादसा हो गया। नाला नहीं नजर आने के कारण डिलीवरी ब्वाय गिर पड़ा। उसे बस्ती के लोगों ने सुरक्षित निकाल लिया। इसके बाद एक और युवक गिर पड़ा। मगर, इस बार भी लोगों का प्रयास काम आया। युवक की जान बच गई। घटना का वीडियो भी वायरल हुआ है।

विज्ञापन


जितिन बघेल एक कंपनी में फूड डिलीवरी का काम करते हैं। वह बुधवार रात को वाल्मीकि बस्ती में आए थे। बारिश की वजह से पूरी बस्ती में पानी भरा था। बस्ती से होकर नाला भी जाता है। मगर, पानी की वजह से वो दिख नहीं रहा था। उन्हें लगा कि रास्ता है। निकल जाएंगे। जैसे ही बाइक आगे बढ़ाई वह गिर गए। उन्होंने शोर मचाया। 
विज्ञापन


बस्ती के लोग पहले से ही हादसे की आशंका को देखते हुए पहले से नजर रखे हुए थे। वह आ गए। उन्होंने पहली जितिन को निकाला। बाद में बाइक भी बाहर निकाल ली। लोगों का कहना था कि नाले में कई बार हादसे हो चुके हैं। बारिश की वजह से नाला ओवरफ्लो हो चुका है। दीवार नहीं होने से लोग गिर जाते है। एक और युवक गिर गया था। उसे भी सुरक्षित निकाला गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed