फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Delhi team investigated in Navodaya Vidyalaya

दिल्ली की टीम ने नवोदय में की जांच

Wed, 16 Mar 2022 09:57 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 16 Mar 2022 09:57 PM IST
विज्ञापन
Delhi team investigated in Navodaya Vidyalaya
मैनपुरी। नवोदय छात्रा की कथित हत्या और दुष्कर्म के मामले में दिल्ली से आई टीम ने जांच की। मंगलवार को टीम के सदस्यों ने परिजन से घटनाक्रम की जानकारी ली। वहीं सोमवार को नवोदय विद्यालय भोगांव में जाकर जांच की।
विज्ञापन

नवोदय विद्यालय में कक्षा 11 की एक छात्रा की 16 सितंबर 2019 को सदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो,गई थी। छात्रा की मौत के बाद उसके साथ दुष्कर्म करके हत्या करने की संभावना जाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। मामले की जांच पहले स्थानीय पुलिस ने की बाद में एसटीएफ को जांच सौंपी गई। शासन स्तर पर की गई शिकायत के बाद एसआईटी ने जांच शुरू की। हाईकोर्ट के आदेश के बाद एसआईटी की दूसरी टीम का गठन किया गया। एसआईटी की दूसरी टीम अभी जांच कर रही है। एसआईटी द्वारा कई लोगों के डीएनए टेस्ट कराए जा चुके हैं।
विज्ञापन

दो दिन से दिल्ली से आई एक टीम नवोदय कांड की जांच करने के लिए मैनपुरी में डेरा डाले हुए है। मंगलवार को टीम ने छात्रा के परिजन से जानकारी जुटाई है। एक दिन पहले सोमवार को टीम ने नवोदय विद्यालय पहुंचकर घटना के बारे में जानकारी जुटाई थी। दिल्ली से आई टीम किस विभाग से संबंधित है इस संबंध में स्थानीय अधिकारी और परिजन कुछ भी स्पष्ट रूप से नहीं बता रहे हैं। दिल्ली से आई टीम द्वारा की जा रही कार्रवाई चर्चा का विषय बनी हुई है। क्यों कि परिजन की मांग पर राज्य सरकार पहले ही सीबीआई जांच की सिफारिश कर चुुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed