फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Delhi Protest: Police keeping an eye on 250 opposition leaders in the district.

दिल्ली प्रदर्शन : जिले में 250 विपक्षी नेताओं पर पुलिस की नजर

Sat, 10 Oct 2026 03:12 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 03:12 AM IST
विज्ञापन
Delhi Protest: Police keeping an eye on 250 opposition leaders in the district.
आगरा। दिल्ली में 10 अक्तूबर को प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन में आगरा से भी कांग्रेस-सपा सहित अन्य विपक्षी दलों के पदाधिकारियों के जाने की आशंका पर पुलिस ने अलर्ट जारी किया है। 250 लोगों को चिह्नित कर नजर रखी जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने अलग से सभी से बात की है। उनसे किसी प्रदर्शन में शामिल नहीं होने के लिए कहा गया है। एलआईयू भी नजर बनाए हुए है।
विज्ञापन

वोट चोरी के कथित आरोप में आगरा में भी कई दिन से प्रदर्शन चल रहे हैं। कांग्रेस और सपा लगातार विरोध जता रहे हैं। पिछले दिनों विजय नगर काॅलोनी में मुख्य चुनाव आयुक्त के पैतृक आवास पर कांग्रेसी पहुंच गए थे। उन्होंने घर के दरवाजे पर आपत्तिजनक बात लिख दी थीं। इस मामले में पुलिस ने कांग्रेसियों की गिरफ्तारी की। उन्हें जेल भी भेजा गया। मामले में एलआईयू की निष्क्रियता सामने आई थी। पैदल मार्च के दाैरान सपाइयों से भी पुलिस की झड़प हुई थी।
विज्ञापन

अब दिल्ली में प्रदर्शन को देखते हुए सभी दलों के पदाधिकारियों से बात की गई। यह बताया गया कि दिल्ली में किसी भी प्रदर्शन की अनुमति प्रशासन की ओर से नहीं दी गई है। बड़ी संख्या में लोगों को नजरबंद भी कर दिया गया है। नोटिस भी जारी किए गए हैं। एलआईयू भी अपनी तरफ से नजर बनाए है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
दिल्ली में प्रस्तावित प्रदर्शन को देखते हुए कांग्रेस, सपा और आप के पदाधिकारियों से बात की गई है। बिना अनुमति किसी प्रदर्शन में शामिल नहीं होने के लिए कहा गया है। इसके साथ ही हर थाना क्षेत्र में पुलिस को नजर रखने के लिए जिम्मेदारी दी गई है। - दीपक कुमार, पुलिस आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed