फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Delhi Police constables were thrashed and injured by Daggamar drivers in Agra

Agra: डग्गामार वाहन चालकों ने दिल्ली पुलिस के सिपाहियों को पीटा, जबरन गाड़ी में बैठाने को लेकर हुई कहासुनी

Sat, 04 Mar 2023 06:26 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 04 Mar 2023 06:26 PM IST
सार

आगरा से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां अपनी-अपनी गाड़ी में बैठाने को लेकर डग्गामार वाहन चालकों ने दिल्ली पुलिस के दो सिपाहियों को जमकर पीटा। सिर में लाठी मारने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। 

 

विज्ञापन
Delhi Police constables were thrashed and injured by Daggamar drivers in Agra
मारपीट - फोटो : social media

विस्तार

आगरा में यमुना एक्सप्रेसवे के एंट्री पॉइंट पर डग्गामार वाहन चालकों ने दिल्ली पुलिस के दो सिपाहियों को जमकर पीटा। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद आरोपी फरार हो गए। पीड़ितों की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन


फिरोजाबाद में टूंडला थाना क्षेत्र के अलीनगर केंजरा निवासी सिपाही अवनीश यादव ने एत्मादपुर थाना में तहरीर दी। बताया कि मैं और मेरा साथी शीर्ष सम्राट, निवासी सिरसागंज, फिरोजबाद, दिल्ली पुलिस के जवान हैं। हम दोनों अपनी ट्रेनिंग खत्म करने के बाद छुट्टी पर घर आये थे। छुट्टी खत्म होने पर वापस अपने कैंपस झरोंदा कला जा रहे थे। 

विज्ञापन

गाड़ी में बैठाने को लेकर हुई कहासुनी

बताया कि कुबेरपुर स्थित यमुना एक्सप्रेसवे की एंट्री पॉइंट पर डग्गामार टैक्सी चालकों ने अपनी-अपनी गाड़ी में बैठाने की जबदस्ती कर रहे थे। एक ने हमारे बैग जबरन अपनी गाड़ी में रख लिए। हमने बैग निकालने की बात कही तो गाली-गलौज करने लगे। हमारे रोकने पर डंडों से मारपीट शुरू कर दी। इससे मेरे सिर में चोट लग गई। मुझे बचाने आये मेरे साथी शीर्ष सम्राट को भी पीटा। इससे उसे भी चोट आई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों में यह हैं शामिल

मारपीट करने वालों में अमित परमार निवासी चौगान गांव, एत्मादपुर, जानू ठाकुर निवासी गढ़ी जगन्नाथ, एत्मादपुर, जेपी जाट निवासी पेतखेड़ा, खंदौली शामिल हैं। इंस्पेक्टर सर्वेश कुमार ने बताया कि पीड़ित सिपाही की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed