फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   delhi narcotics team raided five medical stores in agra seized bills

कार्रवाई से हड़कंप: आगरा में दिल्ली की नारकोटिक्स टीम ने पांच मेडिकल स्टोरों पर मारा छापा, जब्त किए बिल

Fri, 25 Feb 2022 10:58 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 25 Feb 2022 10:58 PM IST
सार

दिल्ली की सेंट्रल नारकोटिक्स ब्यूरो की टीम ने शुक्रवार को मुबारक महल स्थित पांच मेडिकल स्टोरों पर छापा मारा है। टीम ने कफ सिरप और नारकोटिक्स की दवाओं की खरीद बिक्री के बिल खंगाले कंप्यूटर पर भी बिल सीट की जांच की।

विज्ञापन
delhi narcotics team raided five medical stores in agra seized bills
दवाएं गोदाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में दिल्ली की नारकोटिक्स विभाग की टीम ने दवा बाजार के पांच मेडिकल स्टोर पर छापा मारा है। कार्रवाई गोपनीय रही है और स्थानीय औषधि विभाग को भी शामिल नहीं किया गया। टीम ने मेडिकल स्टोरों से दवाओं की खरीद बिक्री के बिल खंगाले हैं। टीम ने फर्जी बिल की आशंका पर इनको जब्त कर लिया है।

विज्ञापन


दिल्ली की सेंट्रल नारकोटिक्स ब्यूरो की टीम ने शुक्रवार को मुबारक महल स्थित पांच मेडिकल स्टोरों पर छापा मारा है। टीम ने कफ सिरप और नारकोटिक्स की दवाओं की खरीद बिक्री के बिल खंगाले कंप्यूटर पर भी बिल सीट की जांच की। संचालकों से पूछा गया कि यह दवाएं कहां से खरीदी और कहां बिक्री की गई। इनको संचालकों ने बिल दिखाएं।  बिल फर्जी प्रतीत होने पर इनको जब्त कर लिया गया। टीम ने नोटिस देकर संचालकों से और बिल मांगे हैं। टीम के छापे पर कई संचालक अपनी दुकानों को शटर डाल कर बंद कर लिया।
विज्ञापन


आगरा फार्मा एसोसिएशन के प्रवक्ता पुनीत कालरा ने बताया कि बीते साल अक्टूबर में दिल्ली नारकोटिक्स ब्यूरो की टीम ने जीएस ट्रेडर्स पर छापा मारा था यहां नारकोटिक्स दवाओं की बिक्री का सारा डाटा जब्त कर ले गए थे । उनसे मिले बिल के आधार पर दिल्ली की टीम दोपहर 3:00 बजे निरीक्षण करने आई थी बिल जांचें है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed