{"_id":"6ac96008072a08ab4f0f1134","slug":"delhi-is-far-away-today-agra-news-c-25-agr1067-1181285-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: आज दिल्ली दूर है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: आज दिल्ली दूर है
Sat, 10 Oct 2026 03:13 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sat, 10 Oct 2026 03:13 AM IST
विज्ञापन
आगरा। देश की राजधानी में शनिवार को जंतर-मंतर पर सीजेपी के प्रदर्शन को देखते हुए रेलवे ने कई ट्रेनों को निरस्त करने की घोषणा की है। शनिवार को नई दिल्ली के लिए आगरा से जाने वाली और यहां से गुजरने वाली करीब एक दर्जन ट्रेनें रद्द रहेंगी। इसके कारण बसों में भीड़ बढ़ेगी और यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ सकती है।
रेलवे के अनुसार आगरा कैंट-नई दिल्ली इंटरसिटी (14211), रानी कमलापति-हजरत निजामुद्दीन शान-ए-भोपाल एक्सप्रेस (12156) निरस्त, धौलपुर-नई दिल्ली पैसेंजर (64073), आगरा सिटी-गाजियाबाद ईएमयू 10 अक्तूबर को निरस्त की गई है। शान-ए-भोपाल एक्सप्रेस (12155) शुक्रवार को भी निरस्त रही।
इसके अलावा जबलपुर-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस (22181), महाकौशल एक्सप्रेस (12189), मध्य प्रदेश संपर्क क्रांति (12121), यूपी संपर्क क्रांति (12447), हावड़ा-नई दिल्ली राजधानी (12301), सियालदह-नई दिल्ली राजधानी (12313) और मुंबई सीएसएमटी-हजरत निजामुद्दीन राजधानी (22221) 9 अक्तूबर को निरस्त रही। 10 अक्तूबर को भी इन ट्रेनों का संचालन नहीं होगा। शुक्रवार को कई यात्रियों ने टिकट निरस्त कराकर रिफंड लिया।
विज्ञापन
-- -- -- --
रोडवेज ने की तैयारी
यात्रियों की संभावित भीड़ को देखते हुए रोडवेज ने तैयारी कर ली है। आगरा-दिल्ली मार्ग पर फिलहाल 105 बसों का संचालन किया जा रहा है। ट्रेनें निरस्त होने पर भीड़ बढ़ने की संभावना को देखते हुए रोडवेज प्रशासन को अतिरिक्त व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं।
-- -- -- -- -- -- --
बसों का संचालन रोकने का कोई आदेश नहीं है। ट्रेनें निरस्त होने पर दिल्ली की बसों में यात्रियों की संख्या बढ़ सकती है। जरूरत पड़ने पर फेरे बढ़ाने के साथ अतिरिक्त बसें भी लगाई जाएंगी। - बीपी अग्रवाल, क्षेत्रीय प्रबंधक, रोडवेज
-- -- -- -
नई दिल्ली जाने वाली कई ट्रेनें शनिवार को निरस्त रहेंगी। यात्रियों से अपील है कि वह एनटीईएस एप पर ट्रेनों की स्थिति देखकर ही घर से निकलें या हेल्पलाइन नंबर 139 पर फोन कर जानकारी लें। - संजय कुमार गौतम, जनसंपर्क अधिकारी, आगरा रेल मंडल