फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   delegation of CEO from Japanese companies visited Taj Mahal in  agra

UP: ताज की खूबसूरती देख मंत्रमुग्ध हुआ जापानी प्रतिनिधिमंडल, आगरा पहुंचने पर पर्यटन मंत्री ने किया स्वागत

Thu, 20 Aug 2026 05:41 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Thu, 20 Aug 2026 05:41 PM IST
सार

आगरा पहुंचा जापानी प्रतिनिधिमंडल ताजमहल को देख उसकी खूबसूरती में खो गया। आगरा पहुंचने पर प्रतिनिधमंडल का पर्यटन मंत्री ने स्वागत किया। 

विज्ञापन
delegation of CEO from Japanese companies visited Taj Mahal in  agra
ताजमहल देखने पहुंचा जापानी प्रतिनिधिमंडल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

उत्तर प्रदेश और जापान के बीच औद्योगिक और पर्यटन संबंधों को नई ऊंचाई देने के उद्देश्य से भारत आए 240 सदस्यीय उच्चस्तरीय जापानी प्रतिनिधिमंडल ने बृहस्पतिवार को आगरा का दौरा किया। यामानाशी प्रीफेक्चर के गवर्नर कोटारो नागासाकी और उप-गवर्नर जुनिची इशिदेरा के नेतृत्व में आए इस विशिष्ट दल का ताजमहल के पूर्वी गेट पर ब्रज के पारंपरिक मयूर नृत्य और पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया गया।
विज्ञापन



विज्ञापन



छह दिवसीय भारत दौरे पर आए इस प्रतिनिधिमंडल में जापान की दिग्गज कंपनियों के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) और प्रमुख निवेशक शामिल हैं। यह दल शुक्रवार को लखनऊ में आयोजित होने वाली 'यूपी-जापान इन्वेस्टमेंट मीट और बिजनेस कॉन्क्लेव' में शिरकत करेगा। यात्रा का मुख्य उद्देश्य उत्तर प्रदेश में विनिर्माण (मैनुफैक्चरिंग), स्वच्छ ऊर्जा (कलीन एनर्जी) और रोजगार सृजन के नए अवसरों को तलाशना तथा दोनों क्षेत्रों के बीच तकनीकी व आर्थिक सहयोग को सुदृढ़ करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पूर्व फतेहाबाद रोड स्थित होटल जेपी पैलेस पहुंचने पर राज्य सरकार की ओर से पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने मेहमानों का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर महानिदेशक (पर्यटन) डॉ. वेदपति मिश्र, जिलाधिकारी मनीष बंसल और पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने अतिथियों को पुष्पगुच्छ भेंट किए।

ताज के दीदार से अभिभूत हुए जापानी मेहमान
होटल में आयोजित दोपहर भोज के दौरान यूपी और जापान के बीच द्विपक्षीय संबंधों पर विस्तृत चर्चा हुई। इसके बाद प्रतिनिधिमंडल चार बसों में शिल्पग्राम पहुंचा, जहां से 40 गोल्फ कार्ट के जरिए वे ताजमहल के पूर्वी गेट तक पहुंचे। रास्ते भर स्थानीय कलाकारों ने लोकनृत्यों की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर मेहमानों का मन मोह लिया। शाम 4 बजे दल ने ताजमहल का अवलोकन किया। पत्नी के साथ पहुंचे गवर्नर कोटारो नागासाकी संगमरमरी इमारत की नक्काशी और अद्भुत सौंदर्य को देखकर अभिभूत नजर आए। विदाई से पूर्व पर्यटन मंत्री ने गवर्नर को ताजमहल का स्मृति चिह्न भेंट किया। आगरा के ऐतिहासिक स्थलों का दीदार करने के बाद यह उच्चस्तरीय दल लखनऊ के लिए रवाना हो गया।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed