फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Delay in Aadhaar update applications of NEET candidates pending

यूपी: आधार अपडेट में हो रही देरी, नीट अभ्यर्थियों के आवेदन लटके

Sat, 09 Mar 2024 09:21 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 09 Mar 2024 09:21 AM IST
सार

नीट अभ्यर्थियों के आवेदन की 9 मार्च 2024 को आखिरी तारीख है। लेकिन आधार कार्ड अपडेट में 15 से 30 दिन लग रहे हैं।  
 

विज्ञापन
Delay in Aadhaar update applications of NEET candidates pending
आधार कार्ड - फोटो : istock

विस्तार

नीट प्रवेश परीक्षा के आवेदन से पूर्व संजय प्लेस स्थित आधार कार्ड सेंटर पर अभ्यर्थियों की भीड़ रही। कोई आधार कार्ड में नंबर अपडेट कराने पहुंचा तो कोई आधार कार्ड में नंबर अपडेट न होने से परेशान दिखा। सुबह से लेकर शाम 5 बजे तक अभ्यर्थी अपने आधार कार्ड का बायोमैट्रिक व नंबर अपडेट कराने के लिए आधार सेंटर प्रभारियों के चक्कर काटते रहे।
विज्ञापन


मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट यूजी 2024 की परीक्षा 5 मई को होनी है। 9 मार्च तक अभ्यर्थी नीट प्रवेश परीक्षा का फॉर्म भर सकते हैं। ऐसे में आखिरी तारीख तक अभ्यर्थियों के आधार कार्ड अपडेट न पाने के कारण कई छात्र-छात्राएं नीट का फाॅर्म नहीं भर पाए। कुछ शुक्रवार को आधार सेंटर पर आधार कार्ड अपडेट कराने के लिए बैठे रहे। आधार सेंटर प्रभारी ने बताया कि आधार कार्ड अपडेट में 24 घंटे में भी लग सकते हैं और 30 दिन भी, जो व्यक्ति अपना आधार कार्ड अपडेट कराते रहते हैं, उनका जल्दी हो जाता है। जिसने बनने के बाद अभी तक अपडेट नहीं कराया है उनका अपडेट में समय लगता है।
विज्ञापन



नहीं भर पाई फॉर्म
बेलनगंज निवासी ईशा तिवारी ने बताया कि मैंने 27 फरवरी 2024 में ही आधार अपडेट कराने के लिए आवेदन किया था,लेकिन आधार कार्ड में नंबर अपडेट न हो पाने के कारण फॉर्म नहीं भर पाई। - , 
विज्ञापन
विज्ञापन


नहीं हुआ नंबर अपडेट
अर्जुन नगर निवासी मोहनी चाहर ने बताया कि मुझे लगा परीक्षा से एक दिन पहले आधार कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट हो जाएगा। पर, ऐसा नहीं हुआ। इस बार फाॅर्म भरने के लिए ओटीपी हमारे आधार कार्ड से जुड़े मोबाइल नंबर पर आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed