फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   degu

दो मरीज मिले डेंगू संक्रमित

Mon, 26 Sep 2022 11:46 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 26 Sep 2022 11:46 PM IST
सार

जिला अस्पताल में सोमवार को बुखार से पीड़ित दो मरीज जांच में डेेेंगू संक्रमित मिले।जांच में आयुष निवासी किसरोली,, मुकेश निवासी तैयवपुर कमालपर में डेेंगू की पुष्टि हो गई।दो बुखार पीड़ित मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है।

विज्ञापन
degu

विस्तार

कासगंज। जिला अस्पताल में सोमवार को बुखार से पीड़ित दो मरीज जांच में डेेेंगू संक्रमित मिले। यहां 1305 मरीजों का इलाज किया गया। संख्या अधिक होेने के कारण मरीजों को परामर्श और दवा लेने के लिए काफी देर तक इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

सोमवार को सुबह से ही जिला अस्पताल में मरीजों की कतारें लग शुरू हो गईं। पर्चा बनवाने के बाद मरीज चिकित्सकों के कक्ष की ओर पहुंचे। अस्पताल पर हड्डी रोग, नेत्र रोग, फिजीशियन, दंत रोग, बाल रोग विशेषज्ञ, महिला चिकित्सक के कक्ष के आगे भी भीड़ देखी गई। अस्पताल में पहुंचने वाले मरीजों में 165 मरीज बुखार से पीड़ित मिले। तीन की हालत गंभीर देखते हुए भर्ती कर लिया गया। भर्ती किए गए मरीजों की लक्षण के आधार डेंगू की जांच कराई गई। जांच में आयुष निवासी किसरोली,, मुकेश निवासी तैयवपुर कमालपर में डेेंगू की पुष्टि हो गई। दोनों को डेेंगू वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया। इसके अलावा 45 मरीज डायरिया, 49 मरीज सांस की बीमारी से ग्रसित होकर अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन

ईएनटी चिकित्सक न होने से दिव्यांग प्रमाणपत्र बनवाने में हुई दिक्कत
जिला अस्पताल पर सोमवार का दिन दिव्यांग प्रमाणपत्र बनाने के लिए निर्धारित है। बड़ी संख्या में लोग प्रमाणपत्र बनवाने के लिए पहुंचे। पैनल में अस्थिरोग, नेत्ररोग एवं ईएनटी चिकित्सक रहते हैं। ईएनटी चिकित्सक न होने से दिव्यांगों को दिक्क्तों का सामना करना पड़ा। उनको रिपोर्ट लगवाने के लिए एटा, अलीगढ़ के अस्पतालों के लिए बोल दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन दिन से बुखार आ रहा है। इलाज कराने के लिए अस्पताल पर आया तो भर्ती कर लिया गया।- कुलदीप, तैयवपुर कमालपुर
अपने दो साल के बेटे को दिखाने आया हूं। काफी लंबी लाइन लगी होने के कारण ढाई घंटे से अधिक समय तक इंतजार करने के बाद परामर्श मिल सका। - अजय, किशोरपुर
जिला अस्पताल पर बड़ी संख्या में मरीज इलाज कराने के लिए पहुंचे। दो बुखार पीड़ित मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। - डॉ. कृष्ण अवतार, प्रभारी सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed